IRRIGATION; बारिश की कमी से खेत सूखने लगे, किसानों की मांग पर गंगरेल से छोड़ा गया सिंचाई पानी

रायपुर, मानसून ब्रेक की स्थिति के चलते प्रदेश में धान की फसल सूखने लगी है। सारंगढ -रायगढ इलाके में बारिश के अभाव में खेत सूखने लगे है। बहरहाल सिंचाई पानी की आवश्यकता को देखते हुये किसानों की मांग पर आज मंगलवार से गंगरेल से पानी छोड़ना शुरू कर दिया गया है।

बीते 10-12 दिनों से बरसात न होने व मानसून ब्रेक की स्थिति के चलते खेतों में पानी की कमी के चलते किसानी कार्य लगभग ठप्पा हो‌ गया था । किसानों की मांग पर बीते दिनों बंगोली सिंचाई उपसंभाग के अंतर्गत आने वाले जल उपभोक्ता संस्थाओं के पूर्व अध्यक्षों ने बैठक आहूत कर गंगरेल का गेट खोलने की मांग करने का निर्णय लिया था और रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के अध्यक्ष रहे भूपेंद्र शर्मा के माध्यम से जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप को ज्ञापन सौंप संबंधित अधिकारियों का भी ध्यान आकृष्ट कराया था ।

इधर जहां बलौदाबाजार जल प्रबंध संभाग के अंतर्गत आने वाले सिंचाई उपसंभाग के अधिकारियों ने भी किसानों की मांग से वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया था वहीं ‌पूर्व जल संसाधन मंत्री धनेन्द्र साहू ने भी गंगरेल से अविलंब पानी छोड़ने की मांग की थी । बीते कल सोमवार को जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर व किसान नेता पारसनाथ साहू ने अनुविभागीय अधिकारी आरंग के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन सौंप 12 अगस्त तक गंगरेल से पानी न छोड़ने पर स्वतंत्रता दिवस के दिन आरंग टोल प्लाजा के पास प्रदर्शन की चेतावनी दी थी ।

इधर जानकारी मिली है कि गंगरेल के कमांड क्षेत्र में आने वाले विधानसभा क्षेत्र कसडोल के प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व विधायक व विधानसभा अध्यक्ष रहे गौरीशंकर अग्रवाल ने भी बीते कल सोमवार को सिंचाई मंत्री से हालात को देखते हुये अविलंब गंगरेल से पानी छोड़ने का आग्रह किया था । सूत्रों के अनुसार आसन्न 15 अगस्त से गंगरेल का गेट खोलने ‌की मंशा प्रशासन की थी पर किसानों व जनप्रतिनिधियों के दबाव के चलते तीन दिन पहले ही गंगरेल का गेट खोल दिया गया । सिंचाई पंचायतों के अध्यक्ष रहे गोविंद चंद्राकर , हिरेश चंद्राकर , प्रहलाद चंद्राकर , थानसिह साहू , धनीराम साहू , भारतेन्दु साहू , मनमोहन गुप्ता , तुलाराम चंद्राकर , चिंताराम वर्मा ,व योगेश चंद्राकर ने किसानों की मांग पर समयोचित सिंचाई पानी छोड़ने के लिये शासन -प्रशासन ‌का धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

  • Related Posts

    FERTILIZER; ज्यादा दाम पर खाद बेचने वाली एजेंसी का विक्रय प्राधिकार पत्र निलंबित,कृषि विभाग ने की कार्रवाई

    कांकेर, अधिसूचित प्राधिकारी (उर्वरक) एवं कांकेर जिले में कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र कोमरा ने कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के पखांजूर में अधिक कीमत पर उर्वरक विक्रय किए जाने की शिकायत…

    PADDY;धान बेचने के नियम बदलने से किसानों को राहत, अब सिर्फ एग्री स्टैक से होगी खरीदी, 31 अक्टूबर तक पूरा करें रजिस्ट्रेशन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान बेचने के लिए किसानों को अब…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार