IPL 2025; 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, 3 जून को होगा फाइनल

नई दिल्ली, आईपीएल 2025 की शुरुआत 17 मई से हो रही है.  आईपीएल को भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण स्थगित कर दिया गया था. फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि टाटा आईपीएल 2025 को फिर से शुरू करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. पहला मैच केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा.

सरकार और सुरक्षा एजेंसियों और सभी प्रमुख हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद, बोर्ड ने शेष सत्र के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है. 17 मई 2025 से शुरू होकर 3 जून 2025 को फाइनल के साथ 6 स्थानों पर कुल 17 मैच खेले जाएंगे. संशोधित कार्यक्रम में दो डबल-हेडर शामिल हैं, जो दो रविवार को खेले जाएंगे.

नई तारीखों का ऐलान:

17 मई, 2025 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, बेंगलुरु (शाम 7:30 बजे )

18 मई – दोपहर 3:30 बजे – राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स, जयपुर (दोपहर 3:30 बजे )

18 मई – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स, दिल्ली (शाम 7:30 बजे )

19 मई – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ (शाम 7:30 बजे )

20 मई – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली (शाम 7:30 बजे )

21 मई – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई (शाम 7:30 बजे )

22 मई – गुजरात टाइटन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, अहमदाबाद (शाम 7:30 बजे )

23 मई – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – बेंगलुरु (शाम 7:30 बजे )

24 मई – पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, जयपुर (शाम 7:30 बजे )

25 मई – गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, अहमदाबाद (दोपहर 3:30 बजे )

25 मई – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली (शाम 7:30 बजे )

26 मई – पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (शाम 7:30 बजे )

27 मई –लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (शाम 7:30 बजे )

बता दें कि ये सभी मुकाबले 6 अलग अलग शहरों में खेले जाएंगे. इसमें अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, जयपुर और बेंगलुरु जैसे शहर शामिल हैं. दो दिन डबल हेडर मैच खेले जाएंगे. 18 मई और 25 मई को आईपीएल 2025 के 2 मुकाबले खेले जाएंगे. एक मैच 3.30 बजे तो वहीं, दूसरा शाम 7.30 बजे से अपने अपने शहरों में खेले जाएंगे.

प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल:

क्वालीफायर 1 – 29 मई

एलिमिनेटर – 30 मई

क्वालीफायर 2 – 1 जून

फाइनल – 3 जून

  • Related Posts

    CRICKET; शिखर पर स्मृति मंधना…

    विश्व क्रिकेट में महिलाओं को क्रिकेट के सबसे उत्कृष्ट फॉर्मेट याने टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम अवसर मिलते है, हां ये जरूर है कि वे वन डे और टी ट्वेंटी…

    GAME; रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान, मलेशिया में लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

    0 सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को वित्त मंत्री ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी