IPL;क्या बारिश बिगाड़ेगी आरसीबी और केकेआर का खेल,मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल

बेंगलुरु,  आईपीएल 2025 के दूसरे भाग का रोमांच एक बार फिर से शुरू हो रहा है। शनिवार, 17 मई को पहली टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच है। दोनों टीमें इस मैच के लिए बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी, लेकिन उससे पहले फैंस के लिए एक टेंशन वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल आरसीबी और केकेआर के बीच इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 17 मई को बेंगलुरु के आसमान में बादल छाए रहेंगे और शाम के समय गरज के साथ छीटें पड़ने की भी उम्मीद है। ऐसे में पूरी संभावना है कि मैच में रुकावट देखने को मिलेगी। बता दें कि आरसीबी और केकेआर दोनों ही टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है। खास तौर से केकेआर की टीम इस मुकाबले को जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगाना चाहेगी। क्योंकि एक हार उसके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।

कैसा रहेगा शाम के समय का मौसम
बेंगलुरु और कर्नाटक के आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक बेंगलुरु में दोपहर 1 बजे बारिश की 25 प्रतिशत संभावना है जबकि शाम 5 बजे तक यह बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगी। वहीं मैच के दौरान शाम के 7 बजे बारिश होने की संभावना 71 प्रतिशत तक है। शाम 7 बजे टॉस का समय तय है।

हालांकि, एक अच्छी बात ये है कि रात बढ़ने के साथ बारिश की संभावना कम हो रही है। मौसम अनुमान के मुताबिक रात 9 बजे बारिश की संभावना 49 प्रतिशत और इसके बाद बारिश होने की 34 प्रतिशत है। ऐसे में दुनिया के बेहतरीन ड्रेनेज सिस्टम वाले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश के कारण अगर खेल में रुकावट भी आती है तो ओवरों में कटौती के साथ रात के 10 बजे तक मैच को शुरू किया जा सकता है, लेकिन इससे दर्शकों के रोमांच में जरूर कमी आ जाएगी।

  • Related Posts

    CRICKET; शिखर पर स्मृति मंधना…

    विश्व क्रिकेट में महिलाओं को क्रिकेट के सबसे उत्कृष्ट फॉर्मेट याने टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम अवसर मिलते है, हां ये जरूर है कि वे वन डे और टी ट्वेंटी…

    GAME; रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान, मलेशिया में लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

    0 सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को वित्त मंत्री ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी