NOVEL;लेखिका जया जादवानी के नवीनतम उपन्यास ‘काया’ का लोकार्पण 17 मई को

रायपुर, देश के सबसे बड़े लेखक संगठन जन संस्कृति मंच की रायपुर ईकाई की सदस्य और चर्चित कथाकार जया जादवानी के नवीनतम उपन्यास “काया” का लोकार्पण 17 मई की शाम छह बजे राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में होगा.

ज्ञात हो कि उपन्यास ‘काया’ को भोपाल के प्रतिष्ठित मंजुल प्रकाशन ने  प्रकाशित किया है. यह उपन्यास नारी संवेदना को बिल्कुल अछूते कोण से देखता है. इसके कुछ ऐसे आयाम हैं जो पितृसत्तात्मक सामाजिक व्यवस्था की परिधि से बाहर के हैं.

जया जादवानी ने स्त्री-प्रश्न को अपने लेखन का केंद्रीय तत्व बनाकर स्त्री के शारीरिक- मनोवैज्ञानिक अस्तित्व के सुदूरतम पहलुओं की पड़ताल की है. उपन्यास ‘काया’ इस पड़ताल को एक अलग ही परिप्रेक्ष्य में लेकर जाता है. रायपुर जसम परिवार ने इस महत्वपूर्ण उपन्यास के प्रकाशन के लिए जया जादवानी को बधाई देते हुए लोकार्पण-समारोह का आयोजन किया है.

इस समारोह की अध्यक्षता लब्ध प्रतिष्ठित आलोचक व राष्ट्रीय साहित्य अकादमी के सदस्य सियाराम शर्मा करेंगे. इसमें समीक्षक के रूप में विद्या राजपूत, रवि अमरानी तथा जसम की रायपुर ईकाई के अध्यक्ष आनंद बहादुर मौजूद रहेंगे. पत्रकार राजकुमार सोनी कार्यक्रम का संचालन करेंगे. इस अवसर पर वसु गंधर्व और निवेदिता शंकर की प्रतिष्ठित जोड़ी चुनिंदा कविताओं का  गायन भी प्रस्तुत करेगी. आभार प्रदर्शन लेखिका रूपेंद्र तिवारी द्वारा किया जाएगा. जसम ने सभी सुधि साहित्यिक जनों से इस महत्वपूर्ण आयोजन में शिरकत करने की अपील की है. 

  • Related Posts

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    रायपुर, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग., एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा रविवार  15 मार्च, 2026 को प्रातः 10 बजे से दूधाधारी सत्संग भवन, मठपारा, रायपुर में सर्व ब्राह्मण युवक…

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    रायपुर, छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें स्थापना/वार्षिकोत्सव समारोह में साहित्य साधिका श्रीमती सुषमा प्रेम पटेल को “प्रतिदिन व्हाट्सऐप मंच में स्नेहिल सृजन” प्रेषित करने के लिए सम्मानित किया गया।…

    You Missed

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग