FIRE;फर्नीचर कारखाने की भीषण आग में दो श्रमिकों की जलकर मौत, एक झुलसा… 

बिलासपुर, औद्योगिक परिक्षेत्र सिरगिट्टी के फर्नीचर कारखाने में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आगजनी की इस घटना में एक मजदूर झुलस गया, जबकि दो श्रमिकों की जलकर मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस सहित दमकल मौके पर पहुंची थी। देर रात तक आग पर काबू पा लिया गया है।

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-डी स्थित मित्तल फर्नीचर कारखाने मे मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। वहां काम करने वाले मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई, देखते ही देखते आग इतनी विकराल हो गई कि चारों ओर काले धुएं का घना गुबार फैल गया। जो शहर से भी नजर आने लगा। ऑयल लीकेज होने के कारण आग लगने की आशंका जताई गई है।

भीषण आग की चपेट में आकर फैक्ट्री के गोदाम में रखा फर्नीचर, लकड़ी, प्लाई मशीनें और मजदूरों की मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। हादसे में कारखाने में काम करने वाले सेल्सकर्मी सिरगिट्टी निवासी रितेश शुक्ला गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे लोगों ने ऑटो से अस्पताल तक पहुंचाया जिसे बर्न केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कड़ी मश्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है.

  • Related Posts

    HC; पुजारी भगवान की संपत्ति का मालिक नहीं बन सकता, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि पुजारी गवान की संपत्ति का स्वतंत्र मालिक नहीं बन सकता. कोर्ट ने ठाकुर रामचंद्र जी स्वामी जैतूसाव मठ…

    SUICIDE; कोरबा के जंगल में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, एक ही फंदे पर लटके मिले दोनों

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र के अरतेरा गांव में शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगल में एक युवक और युवती के शव मिले।…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर