MURDER; बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या,गला रेत कर पलंग पर पति तो जमीन पर फेंकी पत्नी की लाश, फैली सनसनी

रायपुर, राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर के बिरोदा गांव में डबल मर्डर होने से गांव में हड़कंप मच गया है. 16 जुलाई की सुबह एक घर के अंदर पति-पत्नी की लाश खून में सनी हुई मिली. दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है. इस मामले में पुलिस की टीम जांच में जुटी है.

मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के बिरोदा गांव का है. बिरोदा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पति-पत्नी की लाश उनके अपने घर में पड़ी हुई मिली. घर का सारा सामान भी बिखरा हुआ था. मृतक भूखन ध्रुव और उनकी पत्नी रुक्मणी ध्रुव खेती-किसानी करके अपना गुजारा करते थे. बिरोदा गांव में दंपति एक छोटे से कच्चे मकान में रहते थे. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के एक कमरे में पलंग पर भूखन की लाश पड़ी थी. वहीं, पत्नी रुक्मणी की लाश दूसरे कमरे में जमीन पर पड़ी थी.

हत्या इतनी बेदर्दी से की गई कि पूरा घर खून से सना हुआ दिखाई दिया. घर में पूरा सामान भी बिखरा पड़ा हुआ था. मृतक के पलंग के नीचे चाय का कप और ग्लास नजर आया, जिस पर खून के छींटे थे. यहां तक की घर के दीवारों पर भी खून का दाग नजर आ रहा था. दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है उसके बाद परिजनों को सौंपा जाएगा.

घटनास्थल पर एफएसएल यूनिट, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉड टीम ने जांच की है. लाश के आसपास खून बिखरा हुआ है. पुलिस को शक है कि यह वारदात किसी करीबी ने की है. मौत का कारण पैसों का लेनदेन हो सकता है. मृतक के पड़ोसी ने बताया कि आज सुबह खेत में दवाई छिड़कने जाने के लिए सुबह दो बच्चे मृतक के घर पर पहुंचे. इस दौरान मृतक के घर के बाहर एक कुत्ता जोर-जोर से भौंकने लगा. बच्चों ने दरवाजे का पर्दा हटाया तो देखा कि दोनों की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी. बच्चे डर गए और फिर मामले की जानकारी गांव सरपंच-पंच को दी गई. उन्होंने सूचना पुलिस को दी.

ट्रांसजेंडर है दंपति का बेटा

जानकारी के मुताबिक मृतक का बेटा ट्रांसजेंडर है. घटना के बाद से बेटे का हाल रो-रो कर बुरा हो गया है. मृतक के परिजनों पर दुःख का बाहर टूट पड़ा है. आसपास के लोगों से बातचीत करने पर पता चला कि जब सुबह में लोगों ने लाश देखा तब घर में टीवी तेज आवाज में चल रही थी. इतना ही नहीं घर का पंखा भी चालू था. हत्यारे ने प्लानिंग के साथ दंपति की हत्या की. टीवी की आवाज और पंखे को इसलिए चालू रखा ताकि मृतकों की आवाज बाहर ना जा पाए. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. मृतक के पड़ोसी ने बताया कि गांव में यह पहली हत्या की घटना हुई है, जिससे आस-पड़ोस के लोग सहम में गए हैं.

  • Related Posts

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    127 किसानों के नाम पर जाति सेवा सहकारी समिति केरजू में 1.92 करोड़ से अधिक की फर्जी ऋण आहरण मामला उजागर अम्बिकापुर, सरगुजा के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई