HINDI;हिंदी पखवाडे में कृषि महाविद्यालय में कहानी लेखन एवं वाचन स्पर्धा में छात्रों ने दिखाई दिलचस्पी

नारायणपुर, लिंगों मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत कहानी लेखन एवं वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं प्रतिभागियों में हिंदी भाषा के प्रति संवेदनशीलता एवं सृजनात्मकता का विकास करना है।

प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी मौलिक कहानियाँ प्रस्तुत कीं, जिनमें सामाजिक सरोकार, ग्रामीण जीवन, कृषि और समकालीन मुद्दों को रचनात्मक ढंग से उजागर किया गया। कहानी वाचन के दौरान प्रतिभागियों ने अभिव्यक्ति की कला और भाषा की सुंदरता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ रत्ना नशीने ने प्रतिभागियों की सृजनात्मकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल हिंदी भाषा को प्रोत्साहन देती हैं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को भी मजबूत करती हैं।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के डॉ देवेंद्र कुमार कुर्रे सहायक प्राध्यापक ने किया। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए डॉ नवीन मरकाम, डॉ सविता आदित्य, डॉ नवनीत ध्रुवे, डॉ विवेक विश्वकर्मा, डॉ महेश दाहिरे और राज सिंह सैंगर उपस्थित थे। प्रतियोगिता में छात्रों की उत्साही भागीदारी ने हिंदी पखवाड़ा के प्रथम कार्यक्रम को सार्थक एवं सफल बनाया। 

  • Related Posts

    AWARD; साहित्य, लोककला, संगीत, नृत्य, सिनेमा और रंगकर्म सहित 13 क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिलेगा राज्य सम्मान, प्रविष्टियां आमंत्रित

    *संस्कृति विभाग को 5 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक से भेज सकेंगे आवेदन* रायपुर, 25 सितंबर 2026। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न कला, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय…

    CHURCH; प्रार्थना और चंगाई सभाओं के विरोध के बीच 40 चर्चों में गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक, बाहर लगाए गए सूचना बोर्ड

    0 क्रिश्चियन फोरम का बड़ा फैसला रायपुर, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रार्थना और चंगाई सभाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब एक नया मोड़ सामने आया है।…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर