PWD; डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा-आने वाले समय में सडक पर नहीं दिखेंगे गड्डे,नए साल में बनेगी 608 नई सड़कें

0 लोक निर्माण विभाग ने दो सालों में किए 8092 करोड़ के काम

रायपुर, उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने विधान सभा भवन निर्माण के साथ लोक निर्माण विभाग के दो सालों की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए आने वाले तीन सालों की रुपरेखा साझा की । उन्होंने बताया कि बीजेपी सरकार बनने के बाद राज्य में 112 कार्यों के लिए 8092 करोड़ की स्वीकृति मिली है। आने वाले समय में सडक पर गड्डे नहीं दिखेंगे। सडकों की मरम्मत के लिए के लिए एक नयी योजना प्रारंभ की गई है जिसमें मरम्मत का काम ठेके में दिए जाएंगे।

नवा रायपुर के संवाद ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि ओपीआरएमसी. अंतर्गत मार्गों के संधारण के लिए 542 किमी. की 9 सडकों के लिए चालू वित्तीय वर्ष में नवीन मद में कार्य किए जाएंगे। इस मद के अंतर्गत पायलेट प्रोजेक्ट के रुप में सिमगा-तिल्दा-खरोरा मार्ग,नयापारा-कुरुद मार्गकरीब 103 किमी. सडक में 5 वर्षीय मरम्मत कार्ययोजना के लिए 59 करोड की निविदा बुलाई गई है।

बताया कि 2023-24 में 81 कार्यो के लिए 550 करोड़ की स्वीकृति मिली। वहीं 2024- 25 में 436 कार्यों के लिए 2589 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली। 2025-26 में 608 नई सड़कें बनाई जाएगी। पुल एवं भवन कार्य के लिए 4950 करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है। प्रशासकीय स्वीकृति जारी है। 2025 से आज तक 1012 निविदा प्रमुख अभियंता द्वारा लगाई गई। आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में करीब 1000 किमी. सडकों की 5 वर्षीय मरम्मत के लिए निविदा बुलाई जाएगी। इसके लिए सडकों का चयन किया जा रहा है। इससे आने वाले समय में सडकों पर गड्डे नहीं दिखेंगे, लगातार मरम्मत का काम चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि बरसात के बाद वार्तमान में 85 % विभागीय सडकों में पेंच रिपेयर का कार्य पूरा हो चुका है।

लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सर्वोपरी है। गुणवत्ता से कोई समझौता नही किया जाएगा। अंबिकापुर में सडक निर्माण में अनियमितता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होने बताया कि गडबडी के मामले में दोषी इंजीनियरों पर कडी कार्यवाही की गई है।

मंत्री श्री साव ने बताया कि वर्ष 2025- 26 में 4824 करोड़ की निविदा स्वीकृत की गई। दिसंबर 2023 से दिसंबर 2025 तक 1126 कार्यों के निर्माण 8092 करोड़ स्वीकृत किए गए। वर्तमान में 3641 सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 164 पुल निर्माण कार्य अब तक पूरे हुए हैं। वहीं 143 पुल निर्माण कार्य प्रगति पर है। 252 भवन कार्य पूरे हो गए हैं एवं 265 कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने यह भी बताया कि विभाग में कुल 371 कर्मचारियं एवं इंजीनियरों कोपदोन्नति की गई। 7 नवीन संभागीय कार्यालय एवं 12 नवीन उप संभागीय कार्यलय सृजित किए गए हैं। वहीं नवीन विधानसभा का लोकार्पण पीएम मोदी के कर कमलों से कराया गया, यह छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि है। पत्रकारवार्ता में विभागीय सचिव डा कमलप्रीत सिंह, ईएनसी वी के भतपहरी एवं मुख्य अभियंता टी आर कुंजाम मौजूद थे।

  • Related Posts

    HC; हाईकोर्ट ने दिया बड़ा संकेत,अब 4 महीने में होगा निर्णय,10 साल से काम कर रहे दैवेभो को उम्मीद

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय के दैनिक वेतनभोगी और संविदा कर्मचारियों को राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। कोर्ट ने कहा है कि कर्मचारियों के नियमितीकरण की…

    PWD; निर्माण सामग्री 25 फीसदी तक महंगी, कांट्रेक्टरों ने काम बंद का किया ऐलान,सडक निर्माण काम ठप होने के आसार

    0 एसोसिएशन की कोर कमेटी का फैसला, सीएम सहित विभाग प्रमुखों को सौंपेंगे ज्ञापनरायपुर, सरकारी निर्माण विभागों के ठेकेदारों के सामने निर्माण सामग्री 20 से 25 फीसदी तक महंगी हो…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……