HEALTH; जांजगीर चांपा के चार चिकित्सकों का तबादला, प्रभारी सिविल सर्जन को हटाने की मुहिम का नतीजा

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक आधार पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ 7 डॉक्टरों का ट्रांसफर कर दिया है। इनमें कुछ सिविल सर्जन और मेडिकल ऑफिसर शामिल हैं। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश में सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अस्पताल का प्रभारी सिविल सर्जन नियुक्त किया है। विवाद में शामिल जिला अस्पताल के तीन डॉक्टरों को भी स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्हें सुकमा, नारायणपुर और एमसीबी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा गया है। जीपीएम जिला के खडगवा से डॉक्टर एस कुजूर को जांजगीर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन बनाए गए हैं. जिला अस्पताल जांजगीर के डॉ. इकबाल हुसैन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर, डॉक्टर दीपक साहू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गाव जीपीएम और डॉक्टर विष्णु पैगवार को जिला अस्पताल जांजगीर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोरनापाल सुकमा भेजा गया है।

हालाकि स्वास्थ्य विभाग के इस फैसले को प्रशासनिक आवश्यकता और स्वास्थ्य (CG Doctor Transfer List) सेवाओं के बेहतर प्रबंधन के दृष्टिकोण से लिया गया कदम बताया जा रहा है। स्थानांतरित किए गए डॉक्टरों को शीघ्र नई जगह पर योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं। जांजगीर चांपा जिले के प्रभारी सिविल सर्जन डा दीपक जायसवाल समेत चार चिकित्सकों को हटाने के पीछे का कारण वहां चल रहा विवाद बताया गया है। प्रभारी सिविल सर्जन डा दीपक जायसवाल को हटाने की मांग को लेकर पिछले माह आंदोलन हुआ था। इस तबादले को इसे जोडकर देखा जा रहा है। डा जायसवाल को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का निकटस्थ बताया गया है।

इस मामले में कलेक्टर आकाश छिकारा ने प्रभारी सिविल सर्जन के विरूद्ध मिली शिकायत की जांच के लिए तत्काल तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की थी। टीम में अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह को जांच अधिकारी व सीएमएचओ डॉ. स्वाती वंदना सिसोदिया व डिप्टी कलेक्टर भावना साहू को सदस्य के रूप में शामिल कर जांच टीम बनाई थी।

  • Related Posts

    CRIME; राव अस्पताल के संचालक के खिलाफ FIR,फर्जी कागजात के सहारे अस्पताल, फायर सेफ्टी ऑडिट में खुला फर्जीवाड़े का खेल

    रायपुर, राजधानी राअयपुर से लगे आरंग तहसील मुख्यालय स्थित राव हॉस्पिटल का हैरान करने वाला कारनामा सामने आया है। अस्पताल प्रबंधन ने अग्निशमन विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए…

    JOBS; मेडिकल कॉलेज रायपुर में 152 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के इंटरव्यू जल्द

     रायपुर, छत्तीसगढ़ में मेडिकल फील्ड के अंदर नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आई है. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में 152 पदों पर संविदा भर्ती होने…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच