POLITICS;रेखा गुप्ता ,देश की अठारहवीं महिला मुख्यमंत्री

भारत के संप्रभुता वाले क्षेत्र में राज्यों की संख्या बढ़ते बढ़ते पहुंच गई है लेकिन देश के राजनैतिक दलों ने राज्यों की सत्ता सौंपने का साहस महिलाओं के प्रति नहीं कर पाए। पचहत्तर साल के इतिहास में नई दिल्ली  की नव नियुक्त  मुख्यमंत्री  रेखा गुप्ता से पहले केवल सत्रह मुख्य मंत्री  महिला बनी है।
उत्तर प्रदेश ,उड़ीसा, असम, तमिलनाडु,पंजाब, बिहार,  मध्य प्रदेश,राजस्थान,गुजरात और जम्मू कश्मीर  सहित दिल्ली और पश्चिम बंगाल ऐसे राज्य है जहां कभी न कभी कोई महिला मुख्यमंत्री बनी है। हाल में रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने से पहले देश में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इकलौती महिला  थी। अब देश में दो महिला मंत्री हो गई है।
आजाद भारत में राज्यों की संख्या थी जो भाषाई आधार पर 1नवंबर 1956 को हो गई । नए राज्यों के निर्माण के बाद आज की स्थिति में राज्य है। 2अक्टूबर 1963 को देश का उत्तर प्रदेश पहला राज्य बना था जिसकी सर्वोच्च सत्ता महिला के पास गया। सुचेता कृपलानी, देश की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी।सुचेता कृपलानी 3 साल 162 दिन तक देश के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्य की मुख्यमंत्री बनी।
कालांतर में नंदिनी सत्पथी (उड़ीसा), शशिकला काकोडकर(गोवा), अनवरा तैमूर(असम), व्ही एन जानकी रामचंद्रन,जयललिता(तमिलनाडु), मायावती (उत्तर प्रदेश), रविंदर कौर भट्ठल(पंजाब), राबड़ी देवी (बिहार),सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित  (नई दिल्ली), उमा भारती (मध्य प्रदेश), वसुंधरा राजे सिंधिया( राजस्थान), आनंदी बेन पटेल (गुजरात), महबूबा मुफ्ती (जम्मू कश्मीर), आतिशी(नई दिल्ली) मुख्यमंत्री  बनी।
शीला दीक्षित सभी अठारह महिला मुख्यमंत्रियों में  सबसे अधिक अवधि 15 साल 25 दिन की मुख्यमंत्री रही है। उनके इस कीर्तिमान को पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आने वाले समय में तोड़ने का सामर्थ्य रख रही है। तमिलनाडु की महिला मुख्यमंत्री के रूप में जय ललिता  5 बार मुख्यमंत्री रही। जयललिता 14 साल 124 दिन मुख्यमंत्री रही।

राबड़ी देवी और शीला दीक्षित तीन  तीन बार बिहार और नई दिल्ली की मुख्यमंत्री रही है।सबसे कम  अवधि 23 दिन के लिए  तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रही है।  सुषमा स्वराज 52 दिन,पंजाब की रविंदर कौर भट्ठल 87 दिन, नई दिल्ली की आतिशी157दिन, असम की अनवरा तैमूर 206 दिन और मध्य प्रदेश की उमा भारती 259 दिन मुख्यमंत्री रही है।
पंजाब की राजिंदर कौर भट्ठल उप मुख्यमंत्री भी रही है। जमुना देवी(मध्य प्रदेश),कमला बेनीवाल(राजस्थान),पी पी श्रीवनी (आंध्र प्रदेश), रेणु देवी (बिहार), दिया कुमारी(राजस्थान) और पार्वती परिदा (उड़ीसा) उप मुख्यमंत्री पद तक  पहुंची हैं।

स्तंभकार-संजयदुबे

  • Related Posts

    BJP; भाजपा ने जारी की 15 प्रकोष्ठों की सूची, इन्हें मिली बडी जिम्मेदारी

     रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए नए संयोजक, सहसंयोजक और प्रभारियों की…

    CJP; जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR सुप्रीम कोर्ट ने किए रद्द, सीजेपी ने मार्च लिया वापस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी जंतर-मंतर पर प‍िछले महीने हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कई लोगों पर मामले दर्ज किए गए थे. प्रदर्शनकार‍ियों और सरकार के बीच भी…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती