TEACHER;शिक्षक संघ का आरोप- युक्तियुक्तकरण में हुआ जमकर लेन-देन, शिक्षा मंत्री से शिकायत होगी

0 शिक्षा अधिकारियों की चुप्पी भी रहस्यमय, युक्तियुक्तकरण से 16,165 शिक्षक और प्राचार्य समायोजित

रायपुर, शिक्षक संघ और पीड़ित शिक्षकों का आरोप है कि युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में जमकर लेन-देन हुआ है. अपनों को बचाने के लिए सीनियरों के साथ अन्याय किया गया. जूनियरों को प्राथमिकता देकर सीनियरों को अतिशेष की श्रेणी में डाल दिया गया. एक प्रभावित शिक्षिका ने बताया कि अतिशेष बताए गए शिक्षक सीनियर थे. बावजूद इसके अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की और ट्रांसफर कर दिया. इसकी शिकायत अब नए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से की जाएगी, ताकि शिक्षा दफ्तरों में जारी भ्रष्ट कारनामों पर रोक लग सके।

शालेय शिक्षक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा हमने पहले ही इस मुद्दे को लेकर ज्ञापन दिया, हड़ताल किया लेकिन सुनवाई नहीं हुई. खानापूर्ति के लिए कुछ जगह कार्रवाई हुई. बाकी जिलों में कार्रवाई नहीं हुई. रायपुर में सबसे ज्यादा गड़बड़ी हुई है बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कुछ बोलने से बच रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या उच्चाधिकारी इस गड़बड़ी के षड्यंत्र में शामिल हैं? अगर हां, तो ये जिम्मेदार अधिकारी सरकार की छवि को धूमिल करने पर तुले हुए हैं.

कांग्रेस ने कहा – शिक्षा विभाग के सचिव बेलगाम

राज्य स्तर पर युक्तियुक्तकरण से 16,165 शिक्षक और प्राचार्य समायोजित हुए हैं, लेकिन पदस्थापना तिथि, विषय, विकलांगता और परिवीक्षा जैसे कारकों की अनदेखी से विवाद बढ़ा. जूनियर सेटअप के आधार पर अतिशेष चिन्हांकन में गड़बड़ी सामने आई, जिससे हज़ारों पद प्रभावित हुए. इस मामले में कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव अक्षम अधिकारी हैं और बेलगाम हो गए हैं. इस गड़बड़ी में उनका पूरा हाथ है. सरकार इसके लिए जिम्मेदार है. युक्तियुक्तकरण में जमकर लेन-देन का खेल खेला गया है. युक्ति क्तकरण के नाम पर पैसा लेकर ट्रांसफर किया गया है. अब जांच समिति में अधिकारियों द्वारा की गई गड़बड़ी बाहर आ रही है.

बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित

शिक्षक संगठन इसे ‘पद समाप्त करने की साजिश बता रहे हैं. इसे लेकर जून में धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं. शिक्षा विभाग की यह प्रक्रिया न केवल शिक्षकों के भविष्य पर सवाल खड़ी कर रही है, बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. प्रभावित शिक्षक स्कूल नहीं जा रहे हैं. बल्कि पूरे सिस्टम की विश्वसनीयता को चुनौती दे रहे हैं. नए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को तत्काल हस्तक्षेप कर पारदर्शी जांच और दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए.

  • Related Posts

    PROMOTION; व्याख्याता पदोन्नति के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग में 193 अभ्यर्थी शामिल, 16 अभ्यर्थी नदारद

    रायपुर,लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा व्याख्याता एवं व्याख्याता एल.बी. (टी-संवर्ग) के पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना के लिए मंगलवार को ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग शासकीश् शिक्षक शिखा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर…

    SCHOOL; भारत में 11 लाख शिक्षक पद खाली, सिंगल टीचर के भरोसे 1 लाख स्कूल, छत्तीसगढ में 2461 स्कूल एक शिक्षकीय

    नईदिल्ली, दुनियाभर में 5 अक्टूबर को हर साल विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड टीचर्स डे इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसे सेलिब्रेट करने की शुरुआत साल 1994 में…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा