ELECTION;चैंबर के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित, 20 अप्रैल को होगा शपथ ग्रहण

0 रायगढ़ में शक्ति और महासमुंद में प्रवीण चुने गए मंत्री

रायपुर,छत्तीसगढ चैंबर ऑफ कामर्स का चुनाव आज हुआ, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए. रायगढ़ और महासमुंद में मंत्री पद के लिए वोट डाले गए. रायगढ़ में शक्ति अग्रवाल और महासमुंद में प्रवीण अग्रवाल की जीत हुई. सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रायपुर के शहीद स्मारक में 20 अप्रैल को होगा.

चैंबर ऑफ कॉमर्स में आज चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष सतीश थोरानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया को प्रमाणपत्र सौंपा. इस अवसर पर ललित जैसिंघ, अमर गिदवानी, योगेश अग्रवाल, सचिन मेघानी, राधाकृष्ण सुंदरानी, राजेश वासवानी, राजेश तौरानी, अमरदास खट्टर समेत अन्य मौजूद रहे.

रायगढ़ और महासमुंद में मंत्री पद के लिए चुनाव हुए, जिसमें रायगढ़ से शक्ति अग्रवाल और महासमुंद से प्रवीण अग्रवाल की जीत हुई. दोनों प्रत्याशी व्यापारी एकता पैनल के थे. अमर पारवानी पैनल के दोनों प्रत्याशियों का हार का सामना करना पड़ा.निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली ने बताया कि चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव आज शांति प्रिय ढंग से संपन्न हुआ. प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष सहित रायगढ़ और महासमुंद में मंत्री पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ है. सभी विजयी प्रत्याशियों को शहीद स्मारक भवन में 20 अप्रैल जीत काे शपथ दिलाई जाएगी.

  • Related Posts

    STRIKE; बैंक हड़ताल टली, देर रात मीटिंग के बाद टाला फैसला, आज से खुलेंगे बैंक,आम लोगों को राहत

    रायपुर , देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. 28 से 30 सितंबर तक होने वाली 3 दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टाल दी गई…

    BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

    नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच