ACCIDENT;ट्रक ने सड़क किनारे बैठे तीर्थ- यात्रियों को रौंदा,दो बच्चों की मौत,13 जख्मी

 रायपुर, राजधानी रायपुर से लगे धरसीवां इलाके में दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई. रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन पर देर रात ट्रक चालक ने जानबूझकर सड़क किनारे बैठे तीर्थ यात्रियों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं 13 लोग घायल हो गए.

जानकारी के मुताबिक, घटना सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन पर सिलतरा ओवरब्रिज के ऊपर हुई. धमतरी का साहू परिवार अमरकंटक की यात्रा कर कार से वापस धमतरी की ओर आ रहा था. अचानक गाड़ी में कुछ खराबी आने से साहू परिवार सिक्स लाइन किनारे गाड़ी खड़ी कर सुधार रहा था. सभी यात्री सड़क किनारे बैठे हुए थे, तभी श्री सीमेंट से सीमेंट लेकर आ रहे ट्रक क्रमांक cg08 ab 8811 के चालक महेंद्र कुमार ने सड़क किनारे की पट्टी पर गाड़ी दौड़ाते हुए सड़क किनारे बैठे तीर्थ यात्रियों को रौंद दिया.

घटना की सूचना मिलते ही सिलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया. वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इस घटना में मोनिका साहू पिता धर्मेंद्र साहू उम्र 14 वर्ष एवं आराध्य साहू उम्र 12 वर्ष निवासी धमतरी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं प्रार्थना साहू, निशा साहू, निर्मला साहू, धर्मेंद्र साहू, ललित साहू, माही साहू, ओम प्रकाश, गीतांजलि, दीक्षा, रितेश, प्रेरणा एवं चालक नरोत्तम कुल 13 तीर्थ यात्री घायल हो गए. घायलों में कुछ की हालत गंभीर है. सभी को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के मेकहारा और निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है.

  • Related Posts

    RAILWAY; तत्काल टिकट का ‘माफिया’ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला है ये गोरखधंधा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट…

    SUPERSTITION; बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या शर्मनाक,  डॉ. दिनेश मिश्र बोले- डायन ,टोनही जैसी मान्यताओं का अस्तित्व नहीं

    रायपुर, अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया है कि बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी