RAPE; चार किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, शादी समारोह से लौट रही थीं पीड़िताएं

बालाघाट,  बालाघाट जिले के हट्टा थाना क्षेत्र में 23 अप्रैल की रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। शादी समारोह से लौट रही चार आदिवासी किशोरियों के साथ सात लोगों ने जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िताओं में तीन नाबालिग और एक बालिग हैं। हट्टा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह घंटे में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना ने आदिवासी समाज सहित सर्व समाज में आक्रोश पैदा कर दिया है।

23 अप्रैल को पीड़ित किशोरियां (उम्र 15 से 21 वर्ष) एक गांव में शादी समारोह में शामिल हुई थीं। कार्यक्रम में आरोपी भी मौजूद थे। रात करीब दो बजे, भोजन और डांस के बाद किशोरियां अपने भाई और एक सात साल की बच्ची के साथ जंगल के रास्ते पैदल गांव लौट रही थीं।इस दौरान शराब के नशे में धुत सात आरोपी, जिनमें दो सगे भाई और एक नाबालिग शामिल था दो मोटरसाइकिलों से उनका पीछा करते हुए जंगल पहुंचे।

आरोपियों ने युवक को भगाया

आरोपियों ने किशोरियों के साथ मौजूद 25 वर्षीय युवक को डरा-धमकाकर भगा दिया। सात साल की बच्ची को बगल में बैठा दिया। उसके बाद उन्होंने किशोरियों के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना शुक्रवार दोपहर पुलिस को मिली, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई शुरू हुई।

पुलिस की तुरंत कार्रवाई

हट्टा पुलिस ने सूचना मिलते ही आईजी संजय कुमार, एसपी नगेंद्र सिंह और एएसपी विजय डावर के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की। छह घंटे में सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    PROTEST; अब छग. के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग, राजधानी में छात्रों का प्रदर्शन, NSUI ने भी दिया समर्थन

    रायपुर. धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग उठ रही है. राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक में रविवार को बड़ी संख्या में छात्र…

    CGPSC SCAM; ईडी ने पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में करेगी पेश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित CGPSC घोटाला मामले में CBI के बाद अब ED ने बड़ी कार्रवाई की है. ED ने CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र