CRIME;बॉलीवुड की सिंगर ने पति के घर से चुराए सोने के जेवर, चोरी का मामला दर्ज

रायपुर, बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित और उनके परिजन के खिलाफ मुजगहन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद एफआइआर दर्ज की गई, जिसमें 11 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और अन्य घरेलू सामान की चोरी का आरोप है।

शिकायतकर्ता तपन दास के अनुसार उनकी पत्नी ऐश्वर्या पंडित ने अपने मायके जाने की जिद को लेकर घर में विवाद किया था। बताया गया कि एक सितंबर 2023 को तपन अपने गांव गरियाबंद गए थे, तब ऐश्वर्या अपने मायके वालों के साथ आकर किराए के मकान का ताला तोड़कर जेवर और सामान ले गई। तपन इस मामले की शिकायत लेकर मुजगहन थाना पहुंचे, तो पुलिस ने इसे पारिवारिक विवाद बता दिया। उन्होंने कहा कि कोर्ट में जाना चाहिए। इसके बाद तपन ने न्यायालय में परिवाद दायर किया।

कोर्ट ने दिया मामला दर्ज करने का आदेश

न्यायिक दंडाधिकारी आकांक्षा बेक की अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस को ऐश्वर्या पंडित और उनके परिजन के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करने का आदेश दिया।

  • Related Posts

    SC; ‘फर्जी एनकाउंटर गंभीर अपराध…’, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भुइयां बोले- पुलिस का रवैया बदलना जरूरी

     नईदिल्ली; देश की राजधानी समेत देश के अलग-अलग राज्यों में पिछले 2 महीनों के दौरान कई प्रदर्शन देखने को मिले. इनमें ज्यादातर प्रदर्शन मौजूदा शिक्षा प्रणाली और पेपर लीक के…

    NAXAL ATTACK; झीरम घाटी कांड में सभी 10 नक्सली दोषी, 13 साल बाद आया फैसला, 31 लोगों की गई थी जान

    जगदलपुर, झीरम घाटी नक्सली हमले मामले में आज यानी 5 सितंबर को एनआईए कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. इस केस में 11 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चली थी, जिसमें…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती