ACB; रिश्वत लेते बिजली विभाग के अभियंता गिरफ्तार, फिर एक पटवारी पकडाया

रायपुर, एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए रायपुर और कोरबा जिलों में दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में शिकायतकर्ताओं की रिपोर्ट के आधार पर एसीबी की टीमों ने ट्रैप की कार्रवाई की।

यह था पूरा केस

रायपुर जिले के छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी चंगोराभाठा जोन में पदस्थ सहायक अभियंता प्रवीण साहू को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता शिवाजी राव, निवासी चरोदा, भिलाई ने बताया कि वह एसी सर्विस का व्यवसाय शुरू करना चाहता था और इसके लिए 12 किलोवाट थ्री-फेस बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। अभियंता ने कनेक्शन देने के बदले रिश्वत की मांग की थी। एसीबी रायपुर द्वारा शिकायत के सत्यापन के बाद सोमवार को अभियंता प्रवीण साहू को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

पटवारी ने मांगी थी जमीन के रिकार्ड के लिए रिश्वत

कोरबा जिले के पाली तहसील में पदस्थ पटवारी सुल्तान सिंह बंजारा को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एसीबी बिलासपुर की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।शिकायतकर्ता समर सिंह, निवासी दुल्लापुर ने बताया कि वह पिछले 40 वर्षों से सवा तीन एकड़ भूमि पर काबिज है।उसका नाम राजस्व रिकार्ड में दर्ज कराने के लिए पटवारी ने 25 हजार रुपये की मांग की थी। एसीबी बिलासपुर की टीम ने प्रथम किश्त के रूप में दी जा रही रकम के साथ पटवारी को गिरफ्तार किया।

  • Related Posts

    MURDER; मामूली से विवाद में नाबालिगों ने की हत्या! रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में चौंका देने वाला मामला

    रायपुर, राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, श्रीराम नगर हत्या मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अन्य फरार…

    CRIME; 2 करोड़ के गांजा और 6.5 लाख रूपए के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार,उडीसा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे

     गरियाबंद, छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले की पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है।देवभोग थाना पुलिस ने NH-130C के खुटगांव अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….