RAPE; गायिका बनाने का झांसा देकर युवती को लाया राजाधानी ,फिर नशीला पदार्थ पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

भुवनेश्वर, राजधानी भुवनेश्वर में एक युवाती के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. युवती को गायिका बनाने का झांसा दिया गया था.

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता को गायिका बनाने का सपना दिखाकर उसके गांव से भुवनेश्वर लाया गया. मुख्य आरोपी चंदन कुमार हाती ने युवती से वादा किया था कि वह उसे एक संगीत निर्देशक से मिलवाएगा. 10 सितंबर को महिला को चंद्रशेखरपुर इलाके स्थित एक लॉज में ले जाया गया. पीड़िता की शिकायत के अनुसार, वहां उसे नशीला पेय पिलाया गया जिससे वह बेहोश हो गई. इसी दौरान चंदन के साथ अन्य दो आरोपी प्रसन्न कुमार आचार्य और राजेश कुमार दास ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

घटना के बाद पीड़िता को कुछ समय तक बंधक बनाकर रखा गया और धमकाया गया. बाद में महिला ने साहस जुटाकर अपनी बहन को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसने पुलिस तक शिकायत पहुंचाने में मदद की. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को जगतसिंहपुर जिले से गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया है. अदालत में पेश किए जाने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. फिलहाल पीड़िता को चिकित्सकीय और कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

  • Related Posts

    LOVE; रातभर तलाशते पति को बॉयफ्रेंड के साथ इस हाल में मिली पत्नी , शादी के 45 दिन बाद घर से भागी थी नवविवाहिता

     दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां शादी के 45वें दिन बाद एक दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग निकली लेकिन दोनों के बीच…

    CRIME; वारंटी को पकड़ने यूपी गई छत्तीसगढ़ पुलिस को ग्रामीणों ने चोर समझकर कर किया हमला, एक सिपाही घायल

    रायपुर, अक्सर अपराधियों को पकड़ने जब पुलिस पहुंचती है तो विरोध का सामना करना पड़ता है. ऐसा ही कुछ उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले में देखने को मिला. जहां एक वारंटी…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..