EDUCATION; युक्तियुक्तकरण के नाम पर एक झटके में छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के 30,694 पद समाप्त!

 0 राज्य के 33 जिलों में कुल 25,422 पद ही रिक्त

रायपुर, प्रदेश में युक्तियुक्तकरण के कारण एक झटके में शिक्षकों के 30 हजार से अधिक पद समाप्त हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, बजट सत्र में प्रदेश में शिक्षकों के 56,601 पद रिक्त होने की सूचना मिली थी, जबकि अब मानसून सत्र में यह आंकड़ा 25,907 बताया जा रहा है। यह 30,694 पदों का अंतर है। इसका सीधा अर्थ है कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर बिना किसी नई भर्ती के इतने पद या तो हटा दिए गए हैं या समाप्त कर दिए गए हैं।

 इन आंकडों के सामने आने के बाद से बेरोजगार युवाओं और शिक्षक संघों में नाराजगी देखने को मिल रही है, क्योंकि यह न केवल प्रदेश के शिक्षा तंत्र पर गहरा प्रभाव डालेगा, बल्कि हजारों की संख्या में डी.एड, बी.एड., टेट पास कर चुके बेरोजगार युवाओं के सपनों पर भी पानी फेरने वाला साबित होगा । शिक्षक संगठनों का कहना है कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर शिक्षकों के पदों को समाप्त करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हाल ही में आई इस जानकारी से पूरे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर सरकार का यह कड़ा प्रहार है। अब स्थिति यह हो गई है कि राज्य के 33 जिलों में कुल 25,422 पद ही रिक्त बचे हैं।

कई जिलों में सहायक शिक्षक के पद रिक्त नहीं

बताया जा रहा है कि जिस तरह से नई जानकारी सामने आई है, उससे कई जिलों में सहायक शिक्षक और शिक्षक के एक भी पद रिक्त नहीं बचे हैं। मानसून सत्र में मिली जानकारी के अनुसार, सहायक शिक्षक के पद जशपुर, कोरिया, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, रायपुर, बलौदाबाजार, बालोद, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा जैसे जिलों में समाप्त हो गए हैं। इसी तरह, शिक्षक के पद बलरामपुर, सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा सहित अन्य जिलों में अब रिक्त नहीं हैं।

प्रदेश में 48 हजार 559 शासकीय स्कूल संचालित

प्रदेश में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी को मिलाकर कुल 48,559 स्कूल संचालित हैं। 30,726 प्राथमिक शाला, 13,085 पूर्व माध्यमिक शाला, 1,872 हाई स्कूल और 2,876 हायर सेकेंडरी स्कूल हैं। इनमें प्राचार्य के 3,443 पद, व्याख्याता के 6,773 पद, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के 2,984 पद, शिक्षक के 4,750 पद, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के 1,533 पद, सहायक शिक्षक के 6,424 पद रिक्त हैं। कुल मिलाकर शिक्षकों के 25,907 पद रिक्त है।

शिक्षा विभाग  के पोर्टल में 56 हजार से अधिक स्कूल

इधर, शिक्षा विभाग के पोर्टल में 56,895 स्कूलों की संख्या दिखाई जा रही है। अभी भी सरकार ने 48,669 स्कूलों की जानकारी दी है। यह अंतर 8,226 का है। यानी युक्तियुक्तकरण के बाद स्कूलों की संख्या में भी कमी आई है, लेकिन सरकार की ओर से युक्तियुक्तकरण करने के बाद भी एक भी स्कूल को बंद नहीं करने की बात कही जा रही है। बता दें कि स्कूलों में शिक्षकों की कुल संख्या 1,78,731 है। वहीं छात्रों की संख्या 51,67,357 है।

  • Related Posts

    CGHB; कन्वेंशनल हॉल के डिजाइन में तकनीकी खामियों के बाद जी.टी. डिज़ाइन स्टूडियो रायपुर के विरुद्ध कार्रवाई

    0 छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न योजनाओं में फर्म के अनुबंध समाप्त करने के निर्देश, भविष्य में नहीं दिया जाएगा कोई कार्यवाही रायपुर, छत्तीसगढ़…

    LAND; भूमि उपयोग श्रेणियों के लिए Negative List आधारित व्यवस्था का प्रावधान जल्द, विकास को गति देने छत्तीसगढ़ में भूमि उपयोग नियमों में बड़ा बदलाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में विकास गतिविधियों को गति देने और भूमि उपयोग से जुड़ी प्रक्रियाओं को अधिक सरल, स्पष्ट एवं व्यावहारिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व