NIA; टेरर फंडिंग पर एनआईए का ताबड़तोड़ एक्शन, बिहार में 8, कश्मीर में 9 जगहों पर छापे, कुलगाम में आतंकियों के छिपे होने की आशंका

नईदिल्ली, टेरर फंडिंग से जुड़े एक बड़े मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को देशभर में एक साथ बड़ी कार्रवाई शुरू की है. जांच एजेंसी पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के कुल 22 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है.

सूत्रों के मुताबिक, बिहार के कटिहार जिले के सेमापुर इलाके में भी NIA की टीम पहुंची है. यहां इकबाल और रिजाबुल से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. जानकारी के अनुसार, रिजाबुल फिलहाल जेल में बंद है जबकि इकबाल को पहले भी जिला पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था. हालांकि छापेमारी के दौरान इकबाल अपने घर पर मौजूद नहीं मिला.

NIA के मुताबिक, टेरर फंडिंग की जांच के सिलसिले में जिन 22 लोकेशनों पर यह कार्रवाई हो रही है, उनमें बिहार में 8, कर्नाटक में 1, महाराष्ट्र में 1, तमिलनाडु में 1, उत्तर प्रदेश में 2 और जम्मू-कश्मीर में 9 जगह शामिल हैं.

अधिकारियों का कहना है कि इस तफ्तीश के जरिए टेरर नेटवर्क से जुड़े फंडिंग के स्रोतों और सहयोगियों की पहचान की जा रही है. जांच एजेंसी ने कई जगहों से दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े सबूत बरामद किए हैं.

कुलगाम में आतंकियों के छिपे होने की आशंका, सुरक्षाबलों ने घेरा इलाका

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के गुड्डर इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. यहां आतंकियों की मौजूदगी को लेकर खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया. सुरक्षाबलों की कार्रवाई के दौरान इलाके में तनाव का माहौल है और पूरे क्षेत्र की कड़ी निगरानी की जा रही है.

  • Related Posts

    COURT; प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या करने वाले कुलदीप साहू समेत 4 आरोपी पाए गए दोषी,सजा का फैसला 8 को

    अंबिकापुर, सरगुजा के सूरजपुर जिले में डबल मर्डर केस में करीब 2 साल बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू व उसके 3 साथियों को हत्या, रेप और…

    SC; ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो कटेगी घर की बिजली? सुप्रीम कोर्ट का नियम तोड़ने वालों को 440 वोल्ट का झटका

    नई दिल्‍ली. सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त स्पीडोमीटर पर नजर रखना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना अब और भी ज्यादा जरूरी होने वाला है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने पेंडिंग…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर