CRIME; प्रोफेसर से मारपीट के बहुचर्चित मामले में मुख्य आरोपी प्रोबीर शर्मा और धीरज वस्त्रकार आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार,10-10 हजार रुपये का इनाम था

दुर्ग,  दुर्ग के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में 19 जुलाई 2024 को प्रोफेसर विनोद शर्मा पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में फरार मुख्य आरोपी प्रोबीर शर्मा और धीरज वस्त्रकार को दुर्ग पुलिस ने आंध्रप्रदेश के काकीनाड़ा से गिरफ्तार कर लिया है और दोनों को लेकर दुर्ग आ गई है. आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने का आवेदन किया, लेकिन कोर्ट ने आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड में जेल भेज दिया है. वहीं दुर्ग पुलिस ने इन लोगों को अपने घर में छुपाने वाले टी पवन को भी गिरफ्तार किया है. कल एक बार फिर दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी.

इसी मामले में करीब दो माह पहले पुलिस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से भिलाई 3 थाने में करीब 4 घंटे पूछताछ की गई थी. और उनका मोबाइल जब्त कर लिया था. पुलिस को आशंका थी कि प्रवीर शर्मा तथा अन्य आरोपियों से चैतन्य की दोस्ती है, इसलिए उन्हें फरार होने में मदद दी गई है. हालांकि अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तार और बाकी लोगों से की गई पूछताछ के आधार पर यह संभावना जताई जा रही है कि इस मामले में और भी तस्वीर साफ होगी.

दरअसल, डॉ खूबचंद बघेल कॉलेज के प्रोफेसर विनोद शर्मा पर कुछ युवकों ने 19 जुलाई 2024को दो बाइक से आकर 6 लोगों ने ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया था. प्रोफेसर को गंभीर स्थिति में रायपुर के रामकृष्ण फिर दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था, जहां काफी दिन तक इलाज चला. वीडियो फुटेज में पुलिस ने हमलावर बाइक सवारों में से एक-दो की पहचान कर ली थी.

इस मामले में पुलिस ने एक-एक कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था और प्रबीर शर्मा फरार हो गया था. प्रवीर की कार को पुलिस ने जब्त कर लिया था. प्रोबीर की फरारी के दौरान कुछ तथ्य सामने आए थे और यह बात भी आई थी कि इनमें से एक-दो लोग पूर्व सीएम भूपेश के बेटे चैतन्य बघेल के मित्र हैं. प्रोबीर की फरारी के बाद चैतन्य से भी पूछताछ किया गया था. पुलिस ने चैतन्य का मोबाइल फोन भी जब्त किया था. इस बारे में चैतन्य ने मीडिया से बातचीत में यही कहा था कि उन्हें जो जानकारी है, वह पुलिस को दे दी गई हैं.

छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि प्रोबीर शर्मा, धीरज वस्त्रकार और उनको शरण देने वाले आंधप्रदेश के टी पवन को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा अन्य आरोपी शिंवम मिश्रा की पुलिस को तलाश है. इन तीनों आरोपियों के लिए दुर्ग एसपी ने 10-10 हजार के इनाम की घोषणा कर लुकआउट सर्कुलर जारी किया था. इससे पहले भी पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को रीवा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

  • Related Posts

    MURDER; मामूली से विवाद में नाबालिगों ने की हत्या! रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में चौंका देने वाला मामला

    रायपुर, राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, श्रीराम नगर हत्या मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अन्य फरार…

    CRIME; 2 करोड़ के गांजा और 6.5 लाख रूपए के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार,उडीसा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे

     गरियाबंद, छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले की पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है।देवभोग थाना पुलिस ने NH-130C के खुटगांव अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….