ENCOUNTER; कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर; आठ और पांच लाख का था इनाम

जगदलपुर, बस्तर के नक्सल प्रभावित कोंडागांव व नारायणपुर जिले की सीमा से लगे किलम -बरगुम गांव में सोमवार की शाम को पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल की। वहीं, घटनास्थल से हथियार व गोला बारूद भी बरामद किया गया। मारे गए दोनों नक्सलियों की शिनाख्त हो गई, जिनके ऊपर आठ व पांच लाख का इनाम घोषित था।

जिला कोंडागांव व नारायणपुर के सीमा से सटे किलम-बरगुम क्षेत्र में पुलिस जवानों को जंगलों में नक्सलियों के आने की सूचना के साथ ही बैठक लिए जाने की सूचना मिली। कोंडागांव डीआरजी, बस्तर फाइटर टीम नक्सलियों की खोज में निकली थी। अभियान के दौरान 15 अप्रैल की शाम को सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। जवानों के द्वारा रात में ही सर्चिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने अब तक दो नक्सली कैडरों के शव बरामद किए हैं।

मारे गए नक्सलियों में पूर्वी बस्तर का खूंखार नक्सली कमांडर डिवीसीएम हलदर और एसीएम रामे को मार गिराने में सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली है। मारे गए नक्सलियों पर 8 लाख एवं 5 लाख करीब 13 लाख का इनाम घोषित था। मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल एवं अन्य हथियार, विस्फोटक, एवं नक्सली सामग्री बरामद हुआ है। इलाके में अभी भी सर्च अभियान जारी है। वहीं, इस मामले को लेकर जल्द ही अधिकारी और खुलासा कर सकते हैं। आईजीपी बस्तर रेंज, सुंदरराज पी. ने जानकारी दी कि सुरक्षा बलों की सतर्कता और बहादुरी से इस बड़ी सफलता को अंजाम दिया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।

इनामी नक्सली रूपेश मंडावी ने किया आत्मसमर्पण

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के समक्ष पांच लाख के इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। दम तोड़ रहे नक्सली आंदोलन को एक और झटका लगा है। आरकेबी डिविजन के कोतरी एरिया कमेटी सदस्य/एलओएस डिप्टी कमाण्डर ने सरेंडर किया है। आरकेबी डिविजन के कोतरी एरिया कमेटी क्षेत्र में कार्यरत माओवादी संगठन के 5 लाख के ईनामी नक्सली रूपेश मंडावी ने मोहला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….