8TH PAY;सरकारी कर्मचारियों को झटका! सैलरी में होगी 13% की बढ़ोतरी, करना होगा लंबा इंतजार

नईदिल्ली, केंद्र सरकार के करीब 33 लाख कर्मचारी और पेंशनभोगी इस समय आठवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं। जनवरी 2024 में इसके गठन की घोषणा तो कर दी गई थी, लेकिन अभी तक इसकी औपचारिक शुरुआत नहीं हुई है। अब एक नई रिपोर्ट ने इस बीच सभी की बेचैनी बढ़ा दी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बार वेतन में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो सकती।

कोटक रिपोर्ट का दावा: कम होगा फिटमेंट फैक्टर

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर सिर्फ 1.8 हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों के वेतन में सिर्फ 13% तक की बढ़ोतरी होगी। तुलना करें तो 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, जिससे न्यूनतम वेतन में 14.3% तक की वृद्धि हुई थी। उस समय अगर किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन 20,000 रुपये था, तो वह बढ़कर करीब 51,400 रुपये हो गया था।

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर? जानिए आसान भाषा में

फिटमेंट फैक्टर एक ऐसा गुणांक है जिससे पुराने बेसिक वेतन को गुणा करके नया वेतन तय किया जाता है। यह सिर्फ बेसिक सैलरी पर लागू होता है, न कि भत्तों पर। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी कर्मचारी का वर्तमान बेसिक वेतन 20,000 रुपये है और नया फिटमेंट फैक्टर 1.8 होता है, तो नया बेसिक वेतन 36,000 रुपये होगा। यह जरूरी नहीं है कि कुल वेतन में भी उतनी ही वृद्धि हो, क्योंकि कुल वेतन में भत्ते, बोनस, और अन्य सुविधाएं भी जुड़ी होती हैं।

90 % ग्रेड सी कर्मचारी होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित

यह खबर लगभग 33 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 66 लाख पेंशनर्स के लिए झटका बनकर आई है। ग्रेड C के कर्मचारी कुल कार्यबल का 90% हिस्सा हैं। उन्हें अधिक लाभ की उम्मीद थी, लेकिन अब वे सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।

जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना, देरी पर मिलेगा एरियर

अब तक आठवें वेतन आयोग के अध्यक्ष और सदस्य नियुक्त नहीं किए गए हैं। हर दस साल पर नया वेतन आयोग गठित होता है। आयोग बनने के बाद राज्य व केंद्र सरकार के प्रतिनिधि, विशेषज्ञ और कर्मचारी संगठन मिलकर सुझाव देते हैं। इसके बाद रिपोर्ट तैयार होती है और कैबिनेट से मंजूरी ली जाती है। अगर सब कुछ समय पर होता है तो 8वां वेतन आयोग जनवरी 2026 से लागू हो जाएगा। अगर इसमें देरी होती है, तो सरकार इसे बैकडेट से लागू करके एरियर के रूप में वेतन बढ़ोतरी का भुगतान कर सकती है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि छठे और सातवें वेतन आयोग की प्रक्रिया में लगभग 18 महीने लगे थे। इसके बाद कैबिनेट की मंजूरी मिलने में 3 से 9 महीने और लगे।

  • Related Posts

    GST; जीएसटी मामलों में अब कोई गिरफ़्तारी नहीं होगी, 5 करोड़ से ज़्यादा की गड़बड़ी पर ही केस चलेगा, GST काउंसिल का फ़ैसला

    0 कर प्रणाली में प्रक्रियागत सरलीकरण का नया अध्याय : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी नईदिल्ली, जीएसटी मामलों में अब कोई गिरफ़्तारी नहीं होगी। जीएसटी व्यवस्था में कारोबारियों और टैक्सपेयर्स को…

    CISF; छत्तीसगढ़ कैडर के IPS संतोष सिंह अब संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा,सीआईएसएफ में मिली नई जिम्मेदारी

     रायपुर, छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के IPS अधिकारी संतोष सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नई जिम्मेदारी मिली है। वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डीआईजी के रूप…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा