EC;मतदाता सूची को अपडेट करना संवैधानिक कर्तव्य… पूरे देश में जल्द शुरू होगा SIR अभियान

0 संसद में हंगामा के बीच चुनाव आयोग का ऐलान

नई दिल्ली,  बिहार के बाद अब चुनाव आयोग पूरे देश में मतदाता सूची को अपडेट करने जा रहा है। 24 जून को जारी आदेश के अनुसार, यह विशेष अभियान SIR (Special Intensive Revision) मतदाता सूची को अपडेट बनाए रखने के लिए है। आयोग जल्द ही पूरे देश के लिए SIR का शेड्यूल जारी करेगा।

चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदाता सूची को सही रखना उनका संवैधानिक कर्तव्य है। इसलिए, पूरे देश में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। आयोग ने 24 जून के आदेश में कहा, ‘आयोग ने अब मतदाता सूची की अखंडता की रक्षा के लिए अपने संवैधानिक जनादेश के निर्वहन के लिए पूरे देश में विशेष गहन संशोधन शुरू करने का फैसला किया है, देश के बाकी हिस्सों में SIR का कार्यक्रम नियत समय में जारी किया जाएगा।’ इसका मतलब है कि जल्द ही पता चलेगा कि आपके इलाके में मतदाता सूची कब अपडेट होगी। यह अपडेट इसलिए जरूरी है ताकि चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो।

संसद में हंगामा जारी

शुक्रवार को संसद में लगातार पांचवें दिन बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर हंगामा हुआ। इस वजह से लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही प्रभावित रही। इससे पहले गुरुवार को भी विपक्ष ने संसद में जोरदार हंगाम किया बता दें कि 21 जुलाई को शुरू हुए संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन से ही संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के हंगामे के कारण गतिरोध बना हुआ है। यानी, संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने के बाद से ही हंगामा हो रहा है, जिससे कामकाज बाधित हो रहा है।

SIR के खिलाफ पूरा विपक्ष

विपक्षी ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के कई घटक दलों के सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध करते हुए गुरुवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। संसद के ‘मकर द्वार’ के निकट आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और कई अन्य दलों के सांसद शामिल हुए।
विपक्षी सांसदों ने एक बड़ा बैनर भी ले रखा था, जिस पर ‘एसआईआर- लोकतंत्र पर वार’ लिखा हुआ था। उन्होंने ‘एसआईआर वापस लो’ के नारे लगाए।

  • Related Posts

    GST; जीएसटी मामलों में अब कोई गिरफ़्तारी नहीं होगी, 5 करोड़ से ज़्यादा की गड़बड़ी पर ही केस चलेगा, GST काउंसिल का फ़ैसला

    0 कर प्रणाली में प्रक्रियागत सरलीकरण का नया अध्याय : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी नईदिल्ली, जीएसटी मामलों में अब कोई गिरफ़्तारी नहीं होगी। जीएसटी व्यवस्था में कारोबारियों और टैक्सपेयर्स को…

    CISF; छत्तीसगढ़ कैडर के IPS संतोष सिंह अब संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा,सीआईएसएफ में मिली नई जिम्मेदारी

     रायपुर, छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के IPS अधिकारी संतोष सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नई जिम्मेदारी मिली है। वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डीआईजी के रूप…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा