ELECTION; आज मैथिल ब्राह्मण समाज का चुनाव-सुबह 9 से 3 बजे तक मतदान, तत्पश्चात मतगणना होगी

रायपुर, मैथिल ब्राम्हण सभा के आगामी रविवार 18 में को प्रस्तावित चुनाव 2025 के कार्यकाल हेतु अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष का प्रत्यक्ष प्रणाली से समाज के पंजीकृत संविधान के प्रावधानों के अनुरूप आज संपन्न होगा। पं विजय कुमार झा ने बताया है कि श्री जगन्नाथ मन्दिर टुरी हटरी पुरानी बस्ती रायपुर में रविवार 18 मई को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव पद के प्रत्याशियों के निर्वाचन हेतु मतदान होगा। पं विजय कुमार झा, प्रदीप कुमार मिश्र अजय कुमार ठाकुर वैदेही पैनल के उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

इसी प्रकार दूसरे पक्ष से अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती शोभिता, सचिव पद हेतु पंकज भवेश झा, एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु सुप्रभ झा मैदान में है। समाज के निवृत्तमान अध्यक्ष आनंद मोहन ठाकुर अधिवक्ता ने सभी पक्षों से अपील की है आज का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होकर समाज के गरिमा के अनुरूप राजधानी और प्रदेश में स्वच्छ वातावरण का संदेश जाना चाहिए। इसके लिए सब मनसा वाचा क कर्मणा तैयार रहने की अपील की है। निर्वाचन अधिकारी ऋषि कुमार झा अधिवक्ता देर रात मतदान एवं मतगणना की तैयारी को अंतिम रूप दिया तथा दोनों पक्षों के समक्ष निर्वाचन दल व मतगणना दल की घोषणा की। विजय झा ने समाज के सम्माननीय जनों से अपील की है कि कोई जीते कोई हारे अंतोगत्वा समाज ही जीतेगा। इसलिए अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। 

  • Related Posts

    TEMPLE; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में…

    TEMPLE; मंदिर परिसर में 50 लाख रुपये की लागत से डोम निर्माण का ऐलान,सीएम साय ने किया सर्वमंगल भवन का लोकार्पण

    *गढ़फुलझर में बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय महासमुंद, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत गढ़फुलझर स्थित…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच