MURDER; बुजुर्ग ने किया दस महिलाओं का रेप, सबने मिल कर उसे मार कर जला दिया

भुबनेश्वर, ओडिशा के गजपति जिले में बलात्कार का बदला लेते हुए एक बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि 60 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किए जाने के बाद महिलाओं के एक ग्रुप ने उसका मर्डर कर दिया और उसके शव को जला दिया। पुलिस के मु​ताबिक, यह घटना तीन जून की रात हुई है, उस व्यक्ति ने गांव की एक 52 वर्षीय विधवा महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़िता सहित कुछ महिलाओं ने मिलकर उसको मारने का प्लान बनाया।

यह घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आठ महिलाओं सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। परिवार द्वारा गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने व्यक्ति की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने मृतक की अस्थियां और राख जंगल के पास एक पहाड़ी से बरामद की। उन्होंने बताया कि गांव के एक वार्ड सदस्य सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बलात्कार का बदला देने के लिए किया मर्डर

अधिकारी ने बताया कि घटना 3 जून की रात को हुई जब व्यक्ति ने गांव की 52 वर्षीय विधवा के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि उसके पिछले यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं समेत कुछ महिलाओं ने बाद में बैठक कर उसे मारने का फैसला किया।

महिलाओं ने कभी नही मांगी थी पुलिस से मदद

पुलिस ने बताया कि वे उसके घर गए और 52 वर्षीय विधवा ने अन्य लोगों की मदद से उस व्यक्ति की हत्या कर दी। इस मामले में दो पुरुषों ने भी महिलाओं की मदद की थी। गजपति के एसपी जतिंद्र कुमार पांडा ने कहा, महिलाओं ने कभी पुलिस से मदद नहीं मांगी थी और न ही मृतक के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज कराई थी।

  • Related Posts

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर