NAXALITE; नक्सलियों पर भारी पडा साल, 10 करोड़ के इनामी कमांडर समेत 237 माओवादी मारे गए

नरसिंग पांडे

जगदलपुर, छत्तीसगढ के बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में अब तक 237 नक्सली ढेर हो चुके है। करीब 9.24 करोड़ के इनामी नक्सली मारे गए हैं। जो एक रिकार्ड है। नक्सली हिंसा के खिलाफ यह अभियान बेहद सफल रहा है। देश के नक्सल इतिहास में अब तक का सर्वाधिक सफल अभियान सिद्ध हो रहा है। इस तरह वर्ष 2024 नक्सलियों पर भारी पडा है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वर्ष 2026 तक प्रदेश से नक्सलियों का सफाया करने का लक्ष्य तय किया है। उस पर प्रदेश सरकार खरी उतरती दिखाई दे रही है। बता दें इस साल बस्तर में अब तक 237 नक्सलियों को ढेर किया जा चुका है। इसमें से 217 नक्सलियों के शव पुलिस को मिले हैं। अन्य 20 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि नक्सली स्वयं अपनी विज्ञप्ति में कर चुके हैं। इस अवधि में करीब 925 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, तो वहीं 792 नक्सली अपने हथियार छोड़ आत्मसमर्पण किए हैं।

इतना ही नहीं इन मुठभेड़ में पुलिस को नक्सलियों के 284 हथियार मिले हैं। इसमें इंसास, एके-47 राइफल समेत कई बड़े अस्त्र शामिल हैं। इनमें से कई हथियार नक्सलियों ने पुलिस से लूटे थे। इस वर्ष सुरक्षा बल ने सीधे नक्सलियों को निशाना बनाकर अभियान चलाया।

पुलिस की माने तो बीते चार दशक में एक वर्ष के भीतर सर्वाधिक 124 बार पुलिस व नक्सलियों के बीच आमना-सामना हुआ। इन मुठभेड़ों में नौ करोड़ 24 लाख रुपये के इनामी शीर्ष नक्सलियों को ढेर किया गया है। इनमें 25 लाख रुपये के इनामी शीर्ष नक्सली रणधीर, नीति, रुपेश उर्फ कोलू जोगन्ना शामिल थे। वहीं, डिविजनल कमेटी स्तर के नक्सली विनोद, नागेश, संगीता, लक्ष्मी, जोगा सहित 56 बड़े नक्सली नेता व 80 से अधिक मिलिट्री फार्मेशन के नक्सलियों का भी खात्मा कर दिया गया।

  • Related Posts

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा

    महासमुंद, नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन पास आ रही है. वहीं इसके पहले छत्तीसगढ के महासमुंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां बीबीएम (BBM) कमेटी से जुड़े…

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    रायपुर, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कल कलेक्टोरेट परिसर स्थित टाउनहॉल में शांति समिति की बैठक में सभी समाज के प्रमुख नागरिक शामिल हुए और उन्हें होली व अन्य…

    You Missed

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    ELECTION;दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग,अगले दो दिनों में होगा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान!