FOOD; एपीएल कार्डधारियों के राशन की सप्लाई नहीं, हजारों लोग खाद्यान्न लेने से वंचित

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन खाद्य आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रदेश के राशन दुकानों में ₹10 किलो वाले सामान्य एपीएल राशन कार्डधारियों के लिए चांवल समय सीमा में उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण हजारों की संख्या में खाद्यान्न क्रय करने से एपीएल कार्ड धारी वंचित है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू एवं कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने खाद्य मंत्री से मांग की है कि एपीएल कार्डधारियों को चांवल प्रदान करने की समय सीमा आज 30 जून को समाप्त होने वाली है। ऐसी स्थिति में तत्काल खाद्यान्न राशन दुकानों में उपलब्ध कराया जाए तथा समय सीमा को तत्काल 30 जून से बढ़कर 31 जुलाई किया जावे।

श्री झा ने बताया है कि राशन दुकानों में एपीएल कार्ड धारी के लिए खाद्यान्न भंडारण न होने से दुकान संचालकों द्वारा सूचना फलक पर चस्पा कर दिया गया हैं। किंतु यदि आज 30 जून निर्धारित समय सीमा को आगे नहीं बढ़ाया जाता तो राज्य शासन व मुख्यमंत्री के तीन माह के एक साथ वर्षाकाल में खाद्यान्न प्रदान करने की योजना टांय टांय फीस हो जावेगी एवं एपीएल कार्डधारी खाद्यान्न क्रय करने से हितग्राही होने के बाद भी वंचित हो जाऐगें। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री से प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू एवं  आप नेता विजय कुमार झा ने दो मांग की है। प्रथम तत्काल एपीएल कार्डधारियों के लिए राशन दुकानों में तत्काल पहुंचाया जाए। द्वितीय राज्य शासन द्वारा निर्धारित 30 जून की समय सीमा को बढ़ाकर 31 जुलाई किया जावे। 

  • Related Posts

    FOOD;सितंबर और अक्टूबर का चावल वितरण जारी, राशन कार्डधारी 30 सितंबर तक ले सकते है दो माह का चावल

    रायपुर, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रदेश के सभी 14 हजार 186 उचित मूल्य दुकानों में दो माह सिंतबर और अक्टूबर 2026 के लिए खाद्यान्न आबंटन जारी कर दिया गया…

    FOOD; धान खरीदी, चावल भंडारण, किसान पंजीयन और गोदाम निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    0 खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर