ACTION;ट्रंप ने USAID के 2000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला; हजारों को छुट्टी पर भेजा

वॉशिंगटन, एजेंसी,अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने विश्व भर में यूएसएड एजेंसी (USAID) के 2000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। वहीं, हजारों लोगों को छुट्टी पर भेजने का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि, उन कर्मचारियों को इससे अलग रखा गया है, जिन्हें आवश्यक माना गया है।

यूएसएआईडी चलाने वाले ट्रंप द्वारा नियुक्त उप प्रशासक पीट मैरोको ने जानकारी दी है कि 23 फरवरी को रात 11:59 बजे से USAID के सभी प्रत्यक्ष नियुक्त कर्मचारियों को प्रशासनिक छुट्टी पर भेजा जा रहा है। सिर्फ उन कर्मचारियों को ही काम पर रखा गया है जो मिशन-आधारित जरूरी कामों में जुटे हैं। बता दें कि अमेरिकी जिला न्यायाधीश कार्ल निकोल्स ने ट्रंप सरकार के आदेश को अस्थायी रूप से रोक लगाने के लिए कर्मचारियों की याचिका को खारिज कर दिया है।

ट्रंप ने फंडिंग को बताया पैसों की बर्बादी 

ट्रंप प्रशासन ने पहले ही USAID के वॉशिंगटन स्थित दफ्तर को बंद कर दिया है। दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिकी सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) के मुखिया एलन मस्क का कहना है कि USAID द्वारा विदेशी सहायता और विकास कार्यों के लिए ले दी जा रही फंडिंग पैसों की बर्बादी है।

(DOGE) लगातार यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) को लेकर बड़ा खुलासा कर रहा है। दावा किया गया है कि भारतीय चुनाव को प्रभावित करने के लिए USAID द्वारा फंडिंग की जा रही थी।दावा किया जा रहा है कि USAID द्वारा  भारत में मतदान प्रतिशत सुधारने के लिए खर्च किए गए 21 मिलियन अमेरिकी डॉलर और बांग्लादेश में राजनीतिक माहौल को मजबूत करने के लिए 29 मिलियन अमेरिकी डॉलर दिए जा रहे थे। भारत और बांग्लादेश को दी जाने वाली फंडिंग पर ट्रंप प्रशासन ने रोक लगा दी है।

  • Related Posts

    BJP; दिवाली पर जनता के साथ भोजन करेंगे विधायक, छत्तीसगढ़ भाजपा में अब गणेश परिक्रमा बंद

    9 घंटे चली बैठक में प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं को दी नसीहत रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी आज अपने दौरे के दूसरे दिन भी बैठकें कर…

    BJP; स्मृति ईरानी करेंगी राजकाज समीक्षा ,मंत्रियों के कामकाज का भी होगा मूल्यांकन

    रायपुर, भारतीय जनता पार्टी की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू अपने पहले छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान दो दिन में 12 महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें करेंगे। 25 और…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच