Business

RAILWAY; छठ पूजा स्पेशल ट्रेन 15 से चलेगी, दुर्ग- पटना के बीच मिलेगी सुविधा

बिलासपुर, छठ पर्व में ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग से पटना के बीच एक फेरे के लिए छठ स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। राउरकेला, रांची, गया मार्ग से चलने वाली यह ट्रेन 08793 नंबर के साथ दुर्ग से 15 नवंबर को दोपहर 14:45 बजे दुर्ग से रवाना होगी।

इस ट्रेन का रायपुर आगमन का समय 15:40 बजे निर्धारित है। पांच मिनट ठहरने के बाद 15.45 बजे रवाना होकर भाटापारा 16:27 बजे, बिलासपुर 17:35 बजे, चांपा 18:23 बजे, रायगढ़ 19:18 बजे, झारसुगुड़ा 20:40 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो, चंद्रपुरा, गोमो, कोडरमा, गया, जहानाबाद स्टेशन होते हुए अगले दिन 16 नवंबर को सुबह 9:30 बजे पटना रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन 08794 नंबर के साथ 16 नवंबर को सुबह 10:30 बजे पटना स्टेशन से दुर्ग के लिए रवाना होगी।

यह ट्रेन जहानाबाद, गया, कोडरमा, गोमो, चंद्रपुरा, बोकारो, मुरी, रांची, हटिया, राउरकेला स्टेशन होते हुए रात 12:58 बजे झारसुगुड़ा, 2:10 बजे रायगढ़ और 3:23 बजे चांपा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। बिलासपुर स्टेशन पहुंचने का समय 4:35 बजे निर्धारित है। दूसरे दिन 17 नवंबर को यह ट्रेन दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन में 22 कोच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button