TIGER;छत्तीसगढ में एक और बाघ की मौत,जंगली भालू के शिकार के लिए बिछाए करंट के जाल में फंसा बाघ, आरोपियों ने नदी के पास दफना दिया

रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के गोमर्डा वन्यजीव अभयारण्य में करंट की चपेट में आने से एक बाघ की मौत के बाद 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वन अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक वन कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया और दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

12 जनवरी के बाद नहीं दिखे बाघ के पैरों के निशान 

वन अधिकारी ने कहा, ‘‘दिसंबर के दौरान अभयारण्य में एक बाघ की गतिविधि की सूचना मिली थी, जिसके बाद बाघ की निरंतर निगरानी के लिए एक विशेष बाघ संरक्षण बल (STPF) का गठन किया गया था। 12 जनवरी के बाद उसके पैरों के निशान नहीं देखे गए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक गुप्त सूचना के आधार पर 24 जनवरी को तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था। सूचना मिली थी कि घोरघंटी गांव के पास एक बाघ की मौत हो गई है। हिरासत में लिए गए तीन लोगों ने खुलासा किया कि बाघ की मौत बिजली के एक तार के संपर्क में आने से हुई, जिसे उन्होंने जंगली भालू के शिकार के लिए बिछाया था।’’

आरोपियों ने जंगल में नदी के पास दफना दिया बाघ को

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने बाघ को जंगल में नदी के पास दफना दिया और शुक्रवार को शव खोदकर निकाला गया। अधिकारी ने बताया कि मामले में घोरघंटी के रहने वाले सीताराम सिदार (33), रामचरण बरिहा (48), सहदेव बरिहा (35) और बंशीलाल बरिहा (63) के अलावा सालार गांव निवासी धनुराम साहू (35) को गिरफ्तार किया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGPSC;पावर कंपनी में अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव को विदाई, वित्त एवं जनसंपर्क सचिव के रूप में रहेंगे पावर कंपनी के निदेशक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय के सेवाभवन में आयोजित समारोह में अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव को वित्त विभाग के सचिव बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी गईं एवं छत्तीसगढ़ स्टेट…

    ACTION; महतारी वंदन की ई-केवायसी के लिए वसूली, सरायपाली-बसना के 4 सेंटर पर हुई कार्रवाई

     महासमुंद, महतारी वंदन योजना के लिए ई-केवायसी में शुल्क वसूली करने वाले 4 सीएससी सेंटरों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए इन्हें ब्लॉक कर दिया है। इन सेंटरों की…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…