RAGGING; रैगिंग रोकने मेडिकल कॉलेजों में रहेगी कैमरे की नजर, शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी

रायपुर, सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए प्रमुख स्थानों पर डॉक्टरों का मोबाइल नंबर लिखा जाएगा। गलियारे, कॉलेज के पीछे, कॉलेज के कोने में कैमरे भी लगाए जाएंगे। ताकि छात्र जरूरत पड़ने पर मामले की शिकायत कर सकें, या सीसीटीवी में कैप्चर हो सकें। प्रदेश में रैगिंग के 8 मामले सामने आए हैं। ये जानकारी राज्यसभा में अप्रैल में दी गई थी। रैगिंग से संबंधित शिकायत टोल फ्री नंबर 18001805522 पर भी शिकायत की जा सकती है।

एनएमसी ने किया पोर्टल स्थापित

डॉक्टरों का कहना है कि रैगिंग के डर से कुछ छात्र-छात्राएं न केवल डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं, बल्कि उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। कुछ छात्र तो जान तक गंवा देते हैं। हालांकि प्रदेश में ऐसी कोई घटना अब तक नहीं हुई है। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) मेडिकल कॉलेजों को रैगिंग रोकने के लिए कैंटीन, लाइब्रेरी, छात्रावासों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही सादी ड्रेस में मॉनीटरिंग करने के निर्देश पहले ही दे चुका है।

एंटी रैगिंग के पोस्टर, ब्रोशर और होर्डिंग लगाना अनिवार्य

एनएमसी के अनुसार कॉलेज, छात्रावास व अस्पतालों में ऐसे मामले होने की संभावना ज्यादा रहती है। सीनियर मेडिकल एक्सपर्ट व कैंसर सर्जन डॉ. युसूफ मेमन के अनुसार मेडिकल कॉलेज व इससे जुड़े अस्पतालों में प्रमुख जगहों पर एंटी रैगिंग के पोस्टर, ब्रोशर और होर्डिंग लगाना अनिवार्य है। यही नहीं छात्र व उनके माता-पिता/अभिभावक, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से एनएमसी ने एक पोर्टल स्थापित किया है। यहां छात्र रैगिंग से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

ई-मेल और वाट्सअप भी कर सकते हैं…

मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट रैगिंग से संबंधित शिकायत मेडिकल कालेज के अधिकारी को ई-मेल, वाट्सअप के जरिए भी कर सकते हैं। नेहरू मेडिकल कॉलेज व एम्स में रैगिंग के मामले आए हैं। इस मामले में कुछ छात्रों के खिलाफ एक्शन भी लिया गया था। पैरेंट्स को भी बुलाकर समझाइश दी गई थी। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन द्वारा नजर रखी जा रही है।

  • Related Posts

    PET; राज्य के कालेजों में बीई, बीटेक में प्रवेश के लिए परीक्षा 14 मई को

    रायपुर, राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग कालेजों में बीई, बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी एवं डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नोलॉजी (पीईटी) में प्रवेश के लिए व्यापमं द्वारा 14 मई को…

    UGC; देश की इन 32 यूनिवर्सिटियों को यूजीसी ने बताया फर्जी, कहीं आप एडमिशन लेकर फंस तो नहीं गए?

    0 दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ में एक भी नहीं नईदिल्ली, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश में चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों को लेकर बड़ा खुलासा किया…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई