POLITICS; पाकिस्तानी क्रिकेटरों का जागा जमीर, इमरान खान के लिए संभाला मोर्चा, इधर गावस्कर-कपिल भी शामिल

नई दिल्ली, दुनियाभर के पूर्व दिग्गज क्रिकेट कप्तानों ने एक संयुक्त बयान जारी कर पाकिस्तान सरकार से पूर्व प्रधानमंत्री और 1992 विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान को तत्काल उचित चिकित्सा सुविधा और सम्मानजनक व्यवहार देने की अपील की है। 17 फरवरी को जारी इस बयान में सुनील गावस्कर ,कपिल देवा, एलन बॉर्डर और क्लाइव लॉयड जैसे बड़े नामों ने इमरान खान की आंखों की रोशनी में आ रही भारी गिरावट और पिछले ढाई साल से जेल में उनकी स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

इमरान खान के लिए उठाई आवाज

हस्ताक्षर करने वाले 14 कप्तानों में माइकल एथर्टन, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रेयरली, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, सुनील गावस्कर, डेविड गोवर, किम ह्यूजेस, नासिर हुसैन, क्लाइव लॉयड, कपिल देव , स्टीफन वॉ और जॉन राइट शामिल हैं। इन कप्तानों ने इमरान खान के खेल में योगदान को याद करते हुए उन्हें क्रिकेट जगत का एक ‘प्रतिष्ठित व्यक्तित्व’ बताया। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान पर प्रतिद्वंद्विता स्टंप्स उखड़ने के साथ ही खत्म हो जाती है, लेकिन आपसी सम्मान हमेशा बना रहता है। यह अपील किसी राजनीतिक पूर्वाग्रह के बिना विशुद्ध रूप से खेल भावना और मानवता के आधार पर की गई है।

इमरान खान बेहद मुश्किल में

रिपोर्ट्स के अनुसार, 73 वर्षीय इमरान खान ने अपनी दाईं आंख की रोशनी लगभग 85 प्रतिशत तक खोने का दावा किया है। हाल ही में 15 फरवरी को डॉक्टरों की एक टीम ने रावलपिंडी की अडियाला जेल में उनकी जांच की थी, लेकिन खान की पार्टी पीटीआई (PTI) ने इस जांच के तरीके पर सवाल उठाए हैं। कप्तानों के समूह ने मांग की है कि इमरान खान को विशेषज्ञों द्वारा निरंतर चिकित्सा देखभाल, परिवार से नियमित मिलने की सुविधा और पारदर्शी कानूनी प्रक्रिया का अधिकार मिलना चाहिए।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी उठाई मांग

इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं और कई कानूनी मामलों का सामना कर रहे हैं। उनके पूर्व साथी वसीम अकरम ने भी हाल ही में उनके गिरते स्वास्थ्य पर दुख जताते हुए अधिकारियों से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का आग्रह किया था। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अपने दिग्गज कप्तान इमरान खान के समर्थन में एकजुट हो रहे हैं। वसीम अकरम के अलावा वकार यूनिस और शोएब अख्तर समेत कई क्रिकेटर अधिकारियों से इमरान को उचित चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराने का आग्रह कर रहे हैं।

  • Related Posts

    BJP;वकीलों को संगठन से जोड़ना हमारी प्राथमिकता,भाजपा विधि प्रकोष्ठ के नए प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश चंद्रवंशी का स्वागत

    रायपुर, भाजपा विधि प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश चंद्रवंशी का आज अधिवक्ता चेंबर, रायपुर में भाजपा विधि प्रकोष्ठ, रायपुर शहर जिला के संयोजक नन्द कुमार साहू के नेतृत्व…

    BJP; भाजपा ने जारी की 15 प्रकोष्ठों की सूची, इन्हें मिली बडी जिम्मेदारी

     रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए नए संयोजक, सहसंयोजक और प्रभारियों की…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती