NAXALITE; झारखंड में 1 करोड़ का इनामी नक्सली ढेर, टॉप 3 नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया

हजारीबाग, झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. हजारीबाग जिले के गोरहोर थाना इलाके के पनतीतरी जंगल में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन मारा गया. इसके अलावा तीन टॉप नक्सली मारे गए. उनमें 25 लाख का इनामी रघुनाथ हेंब्रेम और 10 लाख का इनामी बिरसेन गंझू भी शामिल है. सहदेव सोरेन लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था और उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था. सुरक्षाबलों ने मौके से तीन एके-47 रायफल भी बरामद की हैं.

नक्सली सहदेव सोरेन मारा गया

तीनों टॉप नक्सली ढेर
सूत्रों के मुताबिक, यह मुठभेड़ COBRA और गिरिडीह-हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई. जंगल में सहदेव सोरेन के दस्ते की मौजूदगी की गुप्त सूचना पर सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की. जवाबी फायरिंग में तीनों कुख्यात नक्सली ढेर हो गए. हजारीबाग और आसपास के इलाके में अभी भी सर्च अभियान जारी है. पुलिस और सुरक्षाबल यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी अन्य नक्सली के भागने की गुंजाइश न रहे.

लगातार हो रहे नक्सली एनकाउंटर
रविवार को पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के बंसी गांव के जंगल में हुई, जहां सुरक्षा बलों और टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली मुखदेव यादव ढेर हो गया. पुलिस ने मौके से एक इंसास रायफल बरामद की थी. इसके साथ ही, हाल ही में चाईबासा के गोईलकेरा थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन, जिस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था, पुलिस कार्रवाई में मारा गया था. उस समय भी इलाके में सुरक्षा बलों ने सघन सर्च ऑपरेशन चलाकर कई हथियार और नक्सली साहित्य बरामद किया था. इसी तरह, गढ़वा और लातेहार के जंगलों में भी इस साल कई बार पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें कई नक्सली मारे गए और कुछ को गिरफ्तार किया गया. पुलिस का कहना है कि नक्सली संगठन अब लगातार कमजोर हो रहे हैं और संगठन में शामिल कई सदस्य आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं.

  • Related Posts

    STRIKE; शिक्षकों की कमी के चलते 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी के बाद बच्चों के साथ पालक भी सडक पर, भगतदेवरी के पास हाईवे जाम

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के भगतदेवरी इलाके के ग्राम ढोढरकसा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला आखिरकार सड़क तक पहुंच गया। लंबे समय से…

    HIJACK; ‘इजरायली यात्रियों से भरे प्‍लेन के कॉकपिट से चीखने की आवाजें, पायलट पर चाकू से हमला’

    तेल अवीव, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट ने बुधवार को सऊदी अरब के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल भेजा और रास्ता बदल लिया। इससे इजरायल से यूएई…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर