TRAFFIC; खारुन ब्रिज पर आज से फिर आवाजाही शुरू, 16 दिन में मरम्मत कार्य पूरा

रायपुर. खारुन नदी के पुराने ब्रिज की मरम्मत का काम रिकॉर्ड 16 दिनों में पूरा कर लिया गया. हालांकि इसे 30 दिन में पूरा करने का समय दिया गया था. चूंकि डेढ़ लाख वाहन हर दिन खारुन ब्रिज से गुजरते हैं, इसलिए दुर्ग और रायपुर पुलिस अलर्ट मोड में रही. दोनों जिलों के 80 से ज्यादा ट्रैफिक जवान और अधिकारी ब्रिज के दोनों हिस्से और इनसे जुड़ी सड़कों पर यातायात व्यवस्थित रखने हर दिन सुबह-शाम तैनात किए जाते रहे. दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल हर दूसरे-तीसरे दिन खुद ब्रिज पर जारी काम की रफ्तार और यातायात प्रभावित होने से बचाने जारी कायारों का निरीक्षण करके दिशा निर्देश देते रहे. रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि दोनों जिलों में समन्वय बनाकर यातायात जारी रखने के प्रयास किए जाते रहे. डॉ. शुक्ला ने व्यवस्था के लिए एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल की मेहनत की भी तारीफ की.

टाटीबंध-रायपुरा तक तैनात रहे जवान-एक अप्रैल से खारुन नदी के नये पुल की मरम्मत का काम शुरू किया गया था. हालांकि 31 मार्च को आधी रात के बाद से भारी वाहनों की आवाजाही इस पुल पर बंद की गई. छोटे वाहनों को कुम्हारी की ओर से दूसरे पुल से लाया जा रहा था, मतलब एक खुले नये पुल से दोनों ओर का ट्रैफिक चलता रहा. नीचे स्थित लघु पुल का उपयोग भी रायपुर से दुर्ग जाने के लिए करने दिया जा रहा था. रायपुर की ओर व्यवस्था बनाए रखने टाटीबंध चौक, रायपुरा ब्रिज के आसपास और सिलतरा बाईपास पर भी जवान तैनात किए जाते रहे.

शाम को ट्रायल सफल, सुबह खुलेगा ब्रिज

दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि हर दिन 70-80 जवान अधिकारी व्यवस्था संभालने में लगे रहे. रात की पाली में कर्मी कम थे लेकिन चौबीस घंटे ठेका कर्मियों ने काम किया. शाम को ब्रिज को खोलकर ट्रायल किया गया. शुक्रवार से ब्रिज खोलकर यातायात प्रारंभ कर दिया जाएगा.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROTEST; शिक्षकों ने बीईओ कार्यालय का किया घेराव, रिश्वत मांगने के साथ अनियमितता का लगाया आरोप

    महासमुंद, जिले में सर्व शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने सात सूत्रीय मांगों के साथ विकास खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की कार्यप्रणाली पर गंभीर अनियमितता, भ्रष्टाचार, पक्षपातपूर्ण रवैया एवं…

    ACTION; राजधानी के पास चल रहा था अवैध बाल आश्रम, बच्चों का किया गया सुरक्षित बचाव

    रायपुर, जिले में बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए कितनी निगरानी की जा रही है। इसका आंदाजा इसी से लगाया ज सकता है कि राजधानी के पास…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……