TRAIN;महाकुंभ में प्रयागराज जाने के लिए छत्तीसगढ़ से चलेंगी पांच स्पेशल ट्रेनें

रायपुर, प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ को ध्यान में रखकर रेलवे ने संगम में स्नान करने वाले श्रद्वालुओं को बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण रेलवे से चलने वाली पांच महाकुंभ स्पेशल ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, बालाघाट और नैनपुर होकर गुजरेगी।

महाकुंभ के दौरान 3,000 स्पेशल ट्रेनें सहित 13,000 से अधिक ट्रेनें दौड़ेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा तीन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रायगढ़-वाराणसी, दुर्ग-वाराणसी और बिलासपुर-वाराणसी के मध्य तीन फेरे के लिए चलाई जा रही है। ट्रेन नंबर 08251/08252 रायगढ़-वाराणसी-रायगढ़ कुंभ मेला स्पेशल, ट्रेन नंबर 08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल और ट्रेन नंबर 08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन व्हाया बिलासपुर, कटनी, प्रयागराज के मार्ग से चलाई जा रही है।

इन स्टेशन से होकर गुजरेंगी ट्रेन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली ट्रेन नंबर 08530/08529 विशाखपत्तनम-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-विशाखपत्तनम और ट्रेन नंबर 08562/08561 विशाखपत्तनम-गोरखपुर–विशाखपत्तनम कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चल रही है। ये सभी ट्रेनें रायपुर, बिलासपुर, उसलापुर, रायगढ़, चांपा, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया स्टेशन पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।

इसी प्रकार दक्षिण रेलवे से चलने वाली पांच महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन में 06005/06006 कन्याकुमारी-गया- कन्याकुमारी साप्ताहिक कुंभ मेला स्पेशल, ट्रेन नंबर 06021/06022 कोचुवेलि-गया-कोचुवेलि साप्ताहिक कुंभ मेला स्पेशल, ट्रेन नंबर 06001/06002 चेन्नई सेंट्रल-गोमती नगर-चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक कुंभ मेला स्पेशल, ट्रेन नंबर 06003/06004 कन्याकुमारी-बनारस-कन्याकुमारी साप्ताहिक कुंभ मेला स्पेशल और ट्रेन नंबर 06007/06008 कोचुवेलि-बनारस-कोचुवेलि साप्ताहिक कुंभ मेला स्पेशल शामिल हैं।

  • Related Posts

    RAILWAY; 60,822 बेटिकट यात्रियों से 4.19 करोड़ का जुर्माना

    0 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान बिलासपुर/रायपुर –दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों को सुगम एवं सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने, रेलवे नियमों…

    RAILWAY; रायपुर-दुर्ग सेक्शन में 6 से 12 सितंबर तक 11मेमू पैसेंजर का ‘C’ एवं ‘D’ केबिन पर ठहराव अस्थायी रूप से रद्द

    रायपुर- संरक्षा एवं आवश्यक अधोसंरचना कार्यों को ध्यान में रखते हुए रायपुर रेल मंडल के रायपुर-दुर्ग सेक्शन में स्थित ‘C’ एवं ‘D’ केबिन पर कुछ मेमू पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी