TRANSFER; वित्त विभाग में तबादला, कई अधिकारी हुए इधर से उधर

रायपुर, छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है, जिसमें संयुक्त संचालक, वरिष्ठ लेखाधिकारी, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी और उप संचालक (वित्त) स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

जारी सूची के अनुसार राज्य के कई अहम विभागों और जिलों में अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है:

  • विवेक कुमार मिश्रा (संयुक्त संचालक) को संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय दुर्ग से स्थानांतरित कर संचालनालय कोष एवं लेखा, नवा रायपुर अटल नगर पदस्थ किया गया है।
  • अभिषेक शर्मा (संयुक्त संचालक) को नवा रायपुर से कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन, दुर्ग भेजा गया है।
  • योगेश्वरी डेंजारे (वरिष्ठ लेखाधिकारी) को उप संचालक (वित्त), लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर भेजा गया है।
  • अंकिता सिंह (वरिष्ठ कोषालय अधिकारी) को उप संचालक (वित्त), छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कार्पोरेशन लिमेटेड, रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
  • विनोद कुमार उपगड़े (उप संचालक) को वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, जिला कोषालय जशपुर पदस्थ किया गया है।
  • विजय कुमार वर्मा (उप संचालक) को वरिष्ठ लेखाधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर भेजा गया है।
  • चंद्रशेखर सराफ (उप संचालक) को वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, कोरिया का प्रभार सौंपा गया है।
  • अनिल कुमार सिन्हा (उप संचालक) को वित्त अधिकारी, सरगुजा विश्वविद्यालय, अंबिकापुर भेजा गया है।
  • पद्माकर सिंह परिहार (वरिष्ठ कोषालय अधिकारी) को लेखाधिकारी, राज्य ग्रामीण संपर्क प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र, नवा रायपुर पदस्थ किया गया है। एक ही शहर में इन अधिकारियों के बदले गए विभाग

स्थानांतरण नीति-2025 के विशेष उपबंध “एक ही स्थान (शहर) में एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में पदस्थापना” के तहत कई बड़े बदलाव किए गए हैं:

  • उमेश अग्रवाल (वित्त नियंत्रक) को परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा से स्थानांतरित कर वित्त नियंत्रक, संचालनालय कोष एवं लेखा, नवा रायपुर अटल नगर भेजा गया है।
  • अखिलेश्वर सिंह तंवर (वित्त अधिकारी) को अपर संचालक, कार्यालय विकास आयुक्त, नवा रायपुर बनाया गया है।
  • गिरीश कोल्हे (अपर संचालक) को वित्त अधिकारी, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
  • जेरोम एक्का (अपर संचालक, वित्त) को कार्यालय आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, नवा रायपुर भेजा गया है।
  • रामकिशन निराला (मुख्य लेखाधिकारी) को संयुक्त संचालक (वित्त), राज्य नीति आयोग, नवा रायपुर पदस्थ किया गया है।
  • करूणा पाण्डेय (संयुक्त संचालक) को संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म, रायपुर भेजा गया है।
  • पूषण कुमार साहू (संयुक्त संचालक) को विधि एवं विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर भेजा गया है।
  • धीरज नशीने (संयुक्त संचालक) को छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, रायपुर पदस्थ किया गया है।

इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार

कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ नवीन जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं:

  • कैलाश कुमार (संयुक्त संचालक) को ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (विकास आयुक्त कार्यालय), नवा रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • समीर मिश्रा (उप संचालक) को संचालनालय, मछली पालन, नवा रायपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • द्वारका प्रसाद वर्मा (उप संचालक) को दाऊ कल्याण सिंह स्नातकोत्तर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र, रायपुर के वित्तीय कार्यों का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हुए अधिकारी

आदेश के तहत कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान अतिरिक्त प्रभार से मुक्त भी किया गया है:

  • ऋतु कौशिक (उप संचालक) को दाऊ कल्याण सिंह स्नातकोत्तर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र रायपुर के वित्तीय कार्य से मुक्त किया गया है।
  • संतोष कुमार सिंह (प्रबंधक लेखा) को उप संचालक (वित्त), छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कार्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर के प्रभार से हटाया गया है।
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ELECTRICITY; रायपुर सहित छह जिलों की बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने 286 करोड़ की नई पारेषण लाइन ऊर्जीकृत

    – रायपुर, बिलासपुर, मुंगेली, बेमेतरा, कवर्धा तथा भाटापारा-बलौदाबाजार के लोगों को होगा फायदा रायपुर, रायपुर सहित छह जिलों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़…

    CLOSEDदीपवली पर दो दिन बंद रहेगा राजधानी का जंगल सफारी

    रायपुर, दीपावली के त्योहार के दौरान रायपुर के जंगल सफारी और जू घूमने का प्लान बना रहे पर्यटकों के लिए जरूरी खबर है। त्योहार को देखते हुए जंगल सफारी एवं…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश