TRANSFER; 13 IAS अफसरों के प्रभार में फेरबदल, पंचायत संभालेंगे राणा, स्वास्थ्य संचालक बने रघुवंशी

रायपुर, राज्य सरकार ने बुधवार की रात 13 आइएएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल किया है। इनमें 2008 बैच के आइएएस राजेश सिंह राणा का कद बढ़ा दिया है। उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बनाया गया है। यह विभाग उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के पास है।

वहीं राणा के पास सीईओ, राज्य कौशल विकास विभाग और सीईओ क्रेडा का भी दायित्व है। क्रेड मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ही विभाग है। वहीं 2014 बैच के आइएएस अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी को आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं की जिम्मेदारी मिली है। वहीं 2012 बैच की आइएएस पुष्पा साहू को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिमं) का सचिव बनाया गया है। वर्तमान में यहां सचिव का दायित्व उच्च शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति पर आए प्रोफेसर वीके गोयल संभाल रहे थे। वहीं दो अन्य अधिकारियों की पदस्थापना के लिए अलग से आदेश जारी किया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

डा. सी आर प्रसन्ना: निदेशक, ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान।

राजेश सिंह राणा : सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सीईओ, राज्य कौशल विकास विभाग व सीईओ क्रेडा।

पुष्पा साहू: संचालक स्थानीय निधि संपरीक्षा, सचिव, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ।

ऋतु़राज रघुवंशी: आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं।

महादेव कावरे: संचालक, कोष लेखा व पेंशन।

डोमन सिंह: अपर आयुक्त बिलासपुर संभाग व सरगुजा संभाग, अंबिकापुर।

पदुम सिंह एल्मा: संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान व प्रबंध संचालक अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम।

आनंद कुमार मसीह: आयुक्त, वक्फ सर्वे।

अमृत विकास तोपनो: सीईओ, छत्तीसगढ़ राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी ।

तुलिका प्रजापति: संचालक, महिला एवं बाल विकास व प्रोजेक्ट डायरेक्टर चिरायु परियोजना।

गोपाल वर्मा: सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग।

नीलम नामदेव एक्का: सचिव, गृह एवं जेल विभाग

अंकित आनंद: सचिव, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAIN; बारिश सी जलाशयों में लबालब पानी, दो साल के मुकाबले बेहतर स्थिति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के बीच सिंचाई जलाशयों में जलभराव की स्थिति इस साल बेहतर है। जल संसाधन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 17 अगस्त 2026…

    JAIL;ओपन जेल में खुलेगा ITI, कैदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण

    0 जेल विभाग और जन शिक्षण संस्थान के बीच हुआ MoU रायपुर, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं मुख्यालय और जन शिक्षण संस्थान, रायपुर के बीच 17 अगस्त 2026 को कौशल विकास…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार