
रायपुर, छत्तीसगढ़ में लगातार प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। इसी क्रम में प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग में अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा बदलाव किया गया है। विभाग की ओर से जारी आदेश में उप संचालक, जिला कार्यक्रम अधिकारी और सहायक संचालक स्तर के कुल 14 अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार जगरानी एक्का, जो वर्तमान में जिला कार्यक्रम अधिकारी, धमतरी के पद पर पदस्थ थीं, उन्हें प्रभारी संयुक्त संचालक, संचालनालय महिला एवं बाल विकास की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं श्रुति नेरकर को उप संचालक, राज्य स्तरीय संसाधन केन्द्र, रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे संचालनालय महिला एवं बाल विकास में उप संचालक के पद पर पदस्थ थीं।चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया को जिला कार्यक्रम अधिकारी, बेमेतरा से उप संचालक, संचालनालय महिला एवं बाल विकास बनाया गया है।









