TREASURY; नई डिजिटल सेवाओं का विस्तार, इंद्रावती में केंद्रीय कोषालय का शुभारंभ

रायपुर, संचालनालय कोष एवं लेखा द्वारा राज्य में वित्तीय प्रबंधन प्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए कई नई डिजिटल सेवाओं का शुभारंभ किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विभागों एवं अन्य हितधारकों को सरल, सुलभ एवं आधुनिक सेवाएं प्रदान करना है।

इसी क्रम में ई-चालान (E-Challan) के अंतर्गत OTC प्रणाली को दिनांक 01 अप्रैल 2026  से  समस्त  प्रकार की शासकीय  प्राप्तियों को जमा करने के लिए प्रारंभ  किया गया  है, जिसके माध्यम से अब नागरिक एवं संस्थाएं ऑनलाइन माध्यम से चालान तैयार कर राजस्व का भुगतान आसानी से कर सकेंगे। इससे भुगतान प्रक्रिया अधिक सरल एवं समयबद्ध होगी तथा लेखांकन मे आसानी होगी. कोषालयों में  ऑनलाइन  बीटीआर (BTR) सुविधा भी प्रारंभ की गई है।

संचालक कोष, लेख एवं पेंशन की संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के करकमलों से इंद्रावती भवन, कोष लेखा विभाग में राज्य के केंद्रीय कोषालय (Central Treasury) का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के तहत भारत सरकार से प्राप्त होने वाली राशि के लिए उपयोग की जाने वाली SNA SPARSH प्रणाली से संबंधित भुगतानों का संचालन अब अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं केंद्रीकृत तरीके से किया जाएगा, जिससे भुगतान प्रक्रियाओं में दक्षता आएगी।

इसके अतिरिक्त, संचालनालय कोष एवं लेखा की नई वेबसाइट(dta.cg.gov.in) भी लॉन्च की गई है, जिसमें उपयोगकर्ता  को कार्यालय से सबन्धित  अद्यतन जानकारी, विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं एवं आवश्यक सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर वित्त नियंत्रक भागीरथी विशाल, सुश्री अल्पना घोष, श्रीमती श्रद्धा थवाईत,पी एल सहारा, कमल वर्मा, अभिषेक शर्मा, शिशिर रायजादा, रोहित साहू, अनिल पटेल, नन्द किशोर चक्रधारी,शरद परसाई, हरीश कंवर,सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AMBULANCE; राज्यपाल ने श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी

    रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने आज गायत्री नगर रायपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में मंदिर ट्रस्ट को एम्बुलेंस प्रदान किए। उन्होंने अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदत्त 6 लाख 80 हजार…

    WAR; सरकारी निर्माण कार्यों पर संकट के बादल ,डामर और टाइल्स की किल्लत से निर्माण ठप होने के कगार पर

    0 छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर्स एसो. ने 10 अप्रैल को बुलाई प्रदेश के ठेकेदारों की बैठक रायपुर. ईरान युद्ध का असर सबसे अ​धिक सरकारी निर्माण कार्यों पर पड़ता हुआ दिख रहा है।…

    You Missed

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार