TRIBAL DAY; विश्व आदिवासी दिवस पर जिला स्तरीय समारोह बलौदाबाजार में 30 अगस्त को, तैयारियां शुरु

0 जिला आडिटोरियम भवन मे होगा कार्यक्रम

अर्जुन तिवारी

बलौदाबाजार , सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई बलौदाबाजार एवं समस्त सगा समाज के तत्वावधान में 6वें  वर्ष भी विश्व आदिवासी दिवस पर जिला स्तरीय समारोह जिला ऑडिटोरियम बलौदाबाजार में 30 अगस्त को होगा। इसामें जिले भर से बडी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल होंगे। इसकी जोरदार तैयारी चल रही है।

गत दिवस समस्त आदिवासी संगठन, समस्त महासभा, चक अध्यक्ष,सगा समाज, अधिकारी, कर्मचारी ,16 जनजाति समाज एवं  गोंडखपरी चक  मंत्रिमंडल का गोंडवाना भवन बलौदाबाजार मे बैठकहुई। बैठक मे 9 अगस्त  विश्व आदिवासी दिवस गांव -गांव, ब्लॉक मुख्यालय मे मनाने एवं जिला स्तरीय  विश्व आदिवासी दिवस का भव्य आयोजन जिला ऑडिटोरियम बलौदाबाजार मे मनाने का निर्णय लिया गया, बैठक में 5  ब्लॉक बलौदाबाजार,सिमगा, पलारी, कसडोल, भाटापारा, के ब्लॉक अध्यक्ष, मुख्य प्रभाग, महिला प्रभाग, युवा प्रभाग एवं  जिला के 4 महासभा, समस्त चक अध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न महासभा के लगभग 754 ग्राम के सगा समाज को निर्देशित किया गया कि वे अपने अपने  गाँव मे बैठक आहूत कर कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करते हुए आदिवासी  समाज के अलावा सर्व समाज को आंमत्रित करने की अपील की जाएगी! दिनभर होगा कार्यक्रम

बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम  गोंडवाना भवन बलौदाबाजार में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बड़ादेव/बूढादेव  की पूजा अर्चना के पश्चात प्रारम्भ होगा, प्रातः 11  बजे से 1:30 बजे तक हजारों की संख्या मे  रैली जिला आडिटोरियम  भवन से अम्बेडकर चौक, नया बस स्टैंड,गार्डन चौक, शहीद वीर नारायण सिंह चौक होते हुये रैली वापसी आडिटोरियम भवन पहुंचेगी, रैली मे आदिवासी पारम्परिक नृत्य सुवा, कर्मा, अखरा दलों की मनमोहक प्रस्तुति होंगी एवं दोपहर  1:30 बजे से 2:30  बजे तक सगा समाज का उदबोधन एवं अतिथि आगमन पर स्वागत  उदबोधन दोपहर 2:30 बजे से जिला आडिटोरियम भवन मे विशाल जनसभा को अतिथि द्वारा सम्बोधित करेंगे।

प्रभागों का गठन

कार्यक्रम की तैयारी हेतु विभिन्न प्रभागों का गठन का दायित्व भी कर लिया है जंहा कार्यक्रम को अंतिम रूप देते हुये सभी तैयारी मे जूटे हुये है। साथ ही साथ  दूर दराज से आये हुये सगा समाज के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।

बैठक में सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश ध्रुव, जिला जिलाध्यक्ष भूपेंद्र ध्रुवंशी, जिला उपाध्यक्ष भानु ध्रुव, मनोहर मंडावी, महिला प्रभाग जिलाध्यक्ष अंजू नेताम,जिला सचिव राधा ध्रुव, युवा प्रभाग जिलाध्यक्ष संतोष नेताम,ब्लॉक अध्यक्ष महिला प्रभाग प्रेमीन ध्रुव,जिला सचिव थानू ध्रुव, सहसचिव दशरथ मंडावी, कोषाध्यक्ष अभय लाल ध्रुव,  तुरतुरिया माता लवन महासभा के अध्यक्ष शिव सिंह नेताम ,गोंड़ खपरी चक के अध्यक्ष  शत्रुहन नेताम,  दीवान रामानुज मंडावी,, गोंडी भुमका पुजारी संतोष नेताम, सचिव संजीव ध्रुव,सहित मंत्री मंडल, डिवहार  एवं सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक उपाध्यक्ष बलौदाबाजार कैलाश  ध्रुव, अनुसूचित  जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के महासचिव डी पी मरकाम, सचिव रामबगस नेताम, समाज सेवी दयाराम ध्रुव,  सर्व आदिवासी समाज भाटापारा ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश छेदैहा,युवा प्रभाग ब्लॉक अध्यक्ष युवा  प्रभाग पलारी अजय ध्रुव,समाजसेवी श्याम बाबू ध्रुव, चंद्रेश ध्रुव के साथ ट्राइबल यूथ के विक्रम मरकाम, राजेश मरकाम, रवि छेदईहा, रूपेंद्र छेदईहा, नोहर नेताम, अभिषेक छेदईहा प्रमुख रूप से शामिल हुये। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PADDY; धान खरीदी पंजीयन को लेकर भ्रम दूर , मुख्यमंत्री माझी की घोषणा से किसानों को मिली बड़ी राहत

    भुवनेश्वर, ओडिशा के किसानों के लिए धान खरीदी पंजीयन को लेकर बनी असमंजस की स्थिति पर अब पूरी तरह विराम लग गया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने स्पष्ट शब्दों…

    ID; स्वतंत्रता दिवस पर CM साय के बड़े ऐलान- ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ , अग्निवीरों को 10% आरक्षण से AI मिशन तक

     रायपुर, देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। छत्तीसगढ़ में भी स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार