POLITICS; ‘भारत को पैसे की जरूरत नहीं, वे हमारा फायदा उठाते हैं’, ट्रंप ने USAID का नाम लेकर फिर साधा निशाना

वॉशिंगटन, एजेंसी, अमेरिका और भारत के बीच संबंध अच्छे हैं. लेकिन इसके बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत के चुनावों के लिए यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट यानी USAID की ओर से 18 मिलियन डॉलर की फंडिंग पर सवाल उठाया. इसके जरिए ट्रंप ने निशाना साधते हुए कहा कि भारत अमेरिका का फायदा उठाता है. ट्रंप ने कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस (CPAC) में अपने भाषण के दौरान इस फंडिंग को लेकर दिए गए तर्क पर संदेह जताया और कहा कि अमेरिका को विदेशों में इतनी रकम खर्च करने की जगह अपने मतदाताओं की भागीदारी पर ध्यान देना चाहिए.

ट्रंप ने कहा, ‘भारत के चुनावों में मदद के लिए 18 मिलियन डॉलर क्यों? यह क्यों? हम क्यों नहीं पुराने बैलेट सिस्टम पर लौट जाते हैं और उन्हें हमारी चुनावी प्रक्रिया में मदद करने देते हैं. भारत को पैसे की जरूरत नहीं है.’ ट्रंप ने आगे कहा, ‘वे हमारा अच्छी तरह से फायदा उठाते हैं. दुनिया के सबसे ज्यादा टैरिफ वाले देशों में से वह एक हैं. हम कुछ भी बेचने की कोशिश करते हैं वे 200 फीसदी टैरिफ लगा देते हैं, फिर हम उन्हें चुनावों में मदद करने के लिए ढेर सारा पैसा दे रहे हैं.’

बांग्लादेश की फंडिग पर भी उठाए सवाल
ट्रंप ने अन्य देशों को दी जाने वाली धनराशि पर भी निशाना साधा. ट्रंप ने राजनीतिक परिदृश्य को मजबूत करने के लिए एक फर्म को 29 मिलियन डॉलर की फंडिंग किए जाने पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ‘बांग्लादेश में राजनीतिक परिदृश्य को मजबूत करने के लिए 29 मिलियन डॉलर एक ऐसी फर्म को दिए गए, जिसे किसी ने कभी सुना तक नहीं. उन्हें 29 मिलियन डॉलर का चेक मिल गया. क्या आप इसकी कल्पना कर सकते हैं? एक छोटी सी फर्म, जिसमें दो लोग काम करते हैं. मुझे लगता है कि वे बहुत खुश हैं. वे बहुत अमीर हो गए हैं. वे जल्द ही एक बिजनेस मैगजीन के कवर पर होंगे.’

पहले भी ट्रंप ने उठाए सवाल
ट्रंप ने इस फंडिंग को किकबैक स्कीम करार दिया और कहा कि इसके क्रियान्वयन में पारदर्शिता की कमी है. इससे पहले भी डोनाल्ड ट्रंप ने इस मुद्दे पर सवाल खड़े किए थे. हाल ही में उन्होंने कहा था कि भारत को हमारे फंडिंग की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके पास पहले से ही बहुत पैसा है. वहीं ट्रंप ने यह भी सवाल खड़े किए थे कि भारत में मतदान बढ़ाने के लिए बाइडन क्यों फंडिंग कर रहे थे?

  • Related Posts

    BJP; भाजपा से मोहभंंग का दौर, दो महीने में कैबिनेट मंत्री के बड़े भाई समेत 156 नेताओं ने छोड़ी पार्टी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अभी दो साल का समय बाकी है। सभी निगम-मंडल -प्राधिकरण में पद भर दिए गए है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक किरण देव स्वास्थ्य लाभ…

    POLITICS; पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव कार्यक्रम में भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता, चले जूते-चप्पल

    जगदलपुर, बस्तर के जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने गुरुवार को होने वाले दीपोत्सव को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व