SCAM; जिला सहकारी बैंक भिलाई-3 में 1 करोड़ का घोटाला, दो कर्मचारी गिरफ्तार,शाखा प्रबंधक फरार

दुर्ग, रायपुर, अंबिकापुर के बाद अब जिला सहकारी बैंक भिलाई 3 में किसानों के बचत खाता में 1 करोड़ 31 हजार रुपए के का गबन का मामला उजागर हुआ है। इस मामले में संलिप्त 2 कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही एक शाखा प्रबंधक को फरार बताया गया है जिसकी पतासाजी की जा रही है। आरोपियों ने किसानों का पैसा बैंक में जमा न कर खुद के लिए उपयोग किया गया था।

दुर्ग पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि जिला सहकारी बैंक भिलाई 3 के मैनेजर सुरेंद्र सिंह भुवाल ने शिकायत दर्ज कराई। मैनेजर ने पुलिस को बताया कि सहकारी बैंक की भिलाई-3 शाखा अंतर्गत आने वाले आश्रित ग्राम सोमनी,गनियारी ,चरोदा और उमदा के किसानों का नगद आहरण,खाद,बीज,धान खरीदी के बचत काउंटर में आर्थिक अनियमितता के आधार पर कुल 1 करोड़ 31 हजार 1263 रुपए की धोखाधडी कर रकम का हेरफेर कर गबन किया। इस मामले की जानकारी लगाने पर जून 2023 में जांच कमेटी गठित की गई जिसने 18 सितंबर 2023 को कार्रवाई की अनुसंशा की। जिला सहकारी केंद्रिय बैंक मुख्यालय दुर्ग द्वारा गठित जांच टीम के गठित की गई जांच टीम ने पाया कि तत्कालीन समिति प्रभारी गजानंद शिर्के के द्वारा वर्ष 2020-21 में 29 मई 2020 से 3 मार्च 2021 तक इसके बाद नीति दिवान एक जुन 2022 से 5 अक्टूबर 2023 तक समिति प्रबंधक के पद पर पदस्थ रही। और अतिरिक्त कर्मचारी गोपाल प्रसाद वर्मा के द्वारा करोड़ों रूपए का अनियमित कर पैसे का गबन किया। 

आरोपियों द्वारा किसानों का रकम उनके खाता में जमा न कर स्वयं अपयोग किया जाता था आरोपियों द्वारा बकायदा किसानों द्वारा के पासबुक में इसकी एंट्री करते थे लेकिन बैंक के लेकर बुक में एंट्री नही करते थे और न ही खाते में पैसा जमा जमा करते थे।वही कुछ किसानों के फिक्स डिपॉजिट को तोड़कर आरोपियों द्वारा रकम को अपने पास रखा लेते थे। पुलिस ने सेवा सहकारी समिति सोमनी के सहायक प्रबंधक गजानंद शिर्के और अतिरिक्त कर्मचारी गोपाल वर्मा को गिरफ्तार किया है। वही प्रबंधक नीति दीवान फरार बताई जा रही है जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    रायपुर, राजधानी रायपुर के नजदीकी क्षेत्र आरंग में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब वार्ड नंबर 2 स्थित साहू पारा में कुछ हुड़दंगियों ने एक 18…

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश