NAXALITE; इंद्रावती नेशनल पार्क में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, दो माओवादी ढेर

जगदलपुर, बस्तर के नक्सल प्रभावित बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा से लगे इंद्रावती नेशनल पार्क के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच एक बार मुठभेड़ हुई है। शनिवार सुबह से जारी मुठभेड़ में दो माओवादियों के मारे जाने की सूचना है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा जिलों के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का संयुक्त बल क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियान पर निकला था। इसी दौरान इंद्रावती नेशनल पार्क के सुदूरवर्ती इलाके में माओवादियों से मुठभेड़ की स्थिति बनी। मुठभेड़ अब भी जारी है और सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन को आगे बढ़ा रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि जंगल के अंदरूनी क्षेत्रों में और भी माओवादियों के छिपे होने की आशंका है, जिसके चलते आपरेशन को अत्यधिक सतर्कता के साथ अंजाम दिया जा रहा है। फिलहाल किसी सुरक्षाकर्मी के हताहत होने की खबर नहीं है।

  • Related Posts

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    रायपुर, राजधानी रायपुर के नजदीकी क्षेत्र आरंग में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब वार्ड नंबर 2 स्थित साहू पारा में कुछ हुड़दंगियों ने एक 18…

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश