CRIME; चोरी की जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला, जवान जंगल में छिपा, दो सिपाही जान बचाकर भागे

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के गांव बगबुड़ा में चोरी के एक मामले में संदिग्ध को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। संदिग्ध और उसके परिवार ने गांव वालों के साथ मिलकर पुलिस टीम को घेर लिया और लकड़ी के डंडे से पीटना शुरू कर दिया। जान बचाकर दो पुलिसकर्मी और ड्राइवर फरार हो गए।

पुलिस का तीसरा जवान काफी देर तक गांव में घिरा रहा। उसे लोग पीटते रहे। सिपाही हिम्मत दिखाकर भागा तब गांव के लोगों ने उसे दौड़ाया। इसी बीच सिपाही जंगल में गिरकर बेहोश हो गया। सुबह 11 बजे से दोपहर 3.40 बजे तक जंगल में अनिल पोर्ते की तलाश जारी रही। कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा की गांव बगबुड़ा में चोरी के एक शिकायत की तस्दीक करने पुलिस पार्टी गई थी। तब यह घटना हुई।

बाद में पुलिस को करीब साढ़े चार घंटे तक चली खोजबीन के बाद सिपाही जंगल में चोटिल मिला। टीम में तीन सिपाही और एक बोलेरो का ड्राइवर था। पुलिस संदिग्ध को पकड़कर बांगो थाने ले जा रही थी। इसी बीच युवक के घर वालों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। युवक को थाने ले जाने से पुलिस की टीम को रोक दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। पुलिस की बोलेरो को चलाने वाला ड्राइवर विवाद का वीडियो बनाने लगा। इसी बीच पीछे से आए दो-तीन लोगों ने ड्राइवर को लकड़ी के डंडे से पीटना शुरू कर दिया।

यह देखकर तीनों पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन तभी घर वालों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर तीनों सिपाहियों को घेर लिया। अचानक हमले से घबराकर दो पुलिसकर्मी बचाकर भागे। बाद में उन दोनों ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दी। इसके बाद मोरगा व कोरबी चौकी से भी पुलिस बुलाई गई। कटघोरा, हरदीबाजार, दीपका से भी पुलिस पहुंची। पुलिस लाइन से भी जवानों को बगबुड़ा भेजा गया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर संदिग्ध युवक के परिवार के चार लोगों को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है।

तीसरे सिपाही को ग्रामीणों ने घेर कर पीटा

भीड़ की ओर से हो रही पिटाई से बचने के लिए सिपाही अभिषेक पांडे औ गजेंद्र मौके से फरार हो गए। उनके साथ बोलेरो का ड्राइवर भी भाग खड़ा हुआ, लेकिन सिपाही अनिल पोर्ते भीड़ से बाहर नहीं निकल सका। उसे भीड़ ने घेरकर रखा और काफी देर तक पीटा। हिम्मत दिखाते हुए सिपाही घटना स्थल से निकलकर जंगल की ओर भागा, तब ग्रामीणों ने सिपाही को जंगल में दौड़ाया। सिपाही किसी स्थान पर गिर गया और वहीं छिप गया।

  • Related Posts

    LIQUOR SCAM; फूट-फूटकर रो पड़े केजरीवाल, दिल्ली शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलने पर भावुक हुए AAP चीफ,सीबीआई अफसरों पर लटकी जांच की तलवार

    नई दिल्ली, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत 23 लोगों को बरी कर दिया है। दिल्ली शराब घोटाला में क्लीन चिट मिलने के…

    CRIME;नर्सरी में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा गया फॉरेस्ट गार्ड,पहले लोगों ने जमकर कूटा…फिर करवाया डांस

    अंबिकापुर, सरगुजा के सूरजपुर जिले के देवनगर नर्सरी में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए वनरक्षक की युवकों ने जमकर पिटाई कर दी. इतना ही मारपीट करने के बाद फोन में…

    You Missed

    RAILWAY; रायपुर रेल मंडल के 12 सदस्य फरवरी 2026 में  सेवानिवृत्त

    RAILWAY; रायपुर रेल मंडल के 12 सदस्य फरवरी 2026 में  सेवानिवृत्त

    RAILWAY; होली पर यात्रियों के लिए दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के मध्य 4 फेरे के लिए होली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

    RAILWAY; होली पर यात्रियों के लिए दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के मध्य 4 फेरे के लिए होली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

    PADDY; होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि

    PADDY; होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि

    PNG; मेट्रो शहरों की तरह डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस  माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस

    PNG; मेट्रो शहरों की तरह डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस  माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस

    GUIDELINES; नई गाइडलाइन दरें 2 मार्च 2026 से दुर्ग एवं सरगुजा जिलों में प्रभावशील, इन चार जिलों में 27 फरवरी से लागू

    GUIDELINES; नई गाइडलाइन दरें 2 मार्च 2026 से दुर्ग एवं सरगुजा जिलों में प्रभावशील, इन चार जिलों में 27 फरवरी से लागू

    CGSPTCL; पुनः सेवा वृद्धि मिली, राजेश शुक्ला तीसरी बार बने प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन

    CGSPTCL; पुनः सेवा वृद्धि मिली, राजेश शुक्ला तीसरी बार बने प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन