LIQUOR; दुकान की तरह होटलों में बिक रही है शराब, कोटयार्ड मैरियट, मयूरा, महिंद्रा और ली रॉय समेत कई होटलों में पुलिस-आबकारी की संयुक्त दबिश

रायपुर, राजधानी के दो दर्जन से ज्यादा बार-रेस्टोरेंट और होटलों में पिछले दो दिनों में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने दबिश दी. दबिश के दौरान बार-रेस्टोरेंट से शराब व बीयर की बोतल बेचे जाने की पुष्टि हुई, जिसकी शिकायत लंबे समय से मिल रही थी. इस दबिश में बड़े स्टार होटल, रेस्टोरेंट व बार शामिल हैं, जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है.

मालूम हो कि नियमानुसार बार-रेस्टोरेंट और होटल को स्नैक्स, भोजन के साथ शराब पिलाने का लाइसेंस मिला है, न कि बेचने का, लेकिन अधिकांश बार-रेस्टोरेंट व होटलों में रातभर सील टाइट बोतल महंगे दाम पर बेची जा रही है. यह काम अमूमन बार-रेस्टोरेंट, होटल बंद होने के बाद पिछले दरवाजे से हो रहा है, जो रातभर चलता है, जिसकी लंबे समय से शिकायत मिल रही थी.

इसी कड़ी में पुलिस और आबकारी विभाग ने गत शुक्रवार 27 जून को सूर्या बार, होटल ओलिव, सेंट्रल पाइंट, महिंद्रा और ली रॉय में दबिश दी. सूर्या वार निर्धारित समय के बाद भी खुला मिला और पांचों बार-रेस्टोरेंट शराब-बीयर की बिक्री करते पाए गए. इसी कड़ी में दूसरे दिन शनिवार 28 जन को फिर एलोरा इशिका और सुधा रीजेंसी में दबिश दी गई. यहां भी शराब की बिक्री पकड़ी गई. एक होटल को-पाइको में बिना लाइसेंस के ही शराब पिलाते पकड़ा गया. इस तरह चारों होटलों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया.

इसके अलावा भी राजधानी के कोर्टयार्ड मैरियट, होटल पुनीत, सेंट्रल पॉइंट, आदित्य, विनार, सवेरा, सालिटायर, मयूरा, सतलज, आर्किड, कोया, जूक, एल्सव्हेयर, हाइपर क्लब, धूम्स विलेज और वीआईपी रोड के अन्य होटल-रेस्टोरेंट की जांच की गई. इन होटलों में भी बिक्री और गड़बड़ियां पाई गई हैं, जिस पर विभागीय प्रकरण दर्ज किया गया है. इसमें होटल कोर्टयार्ड मैरिएट के बार में निरीक्षण पुस्तिका और स्टॉक रजिस्टार प्रस्तुत नहीं किया गया और निर्धारित समय के बाद भी बार खुला रहा, जिसके खिलाफ कार्रवाई की गई.

आउटर के ढाबों में भी खुलेआम शराब की बिक्री

जिन बार रेस्टोरेंट में खुलेआम महंगी कीमत पर शराब-बीयर की बिक्री की जा रही थी, इसकी शिकायत लंबे समय से मिल रही थी. अमूमन युवा देर रात बार-रेस्टोरेंट से महंगी कीमत में शराब खरीदकर कार में ही पीते पाए जाते हैं. इसके अलावा शहर के आउटर में ढाबों में देर रात तक युवाओं की भीड़ देखी जा सकती है, जो ढाबों के बाहर पहले शराब-बीयर का सेवन करते हैं, फिर खाना खाने ढाबों में जाते हैं. यह नजारा अब आम हो चुका है. इसमें अधिकांश बाहर से पढ़ने आए युवक और युवतियां भी शामिल हैं.

  • Related Posts

    RAILWAY; तत्काल टिकट का ‘माफिया’ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला है ये गोरखधंधा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट…

    SUPERSTITION; बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या शर्मनाक,  डॉ. दिनेश मिश्र बोले- डायन ,टोनही जैसी मान्यताओं का अस्तित्व नहीं

    रायपुर, अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया है कि बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी