ACCIDENT;राजधानी में बिजली खंभे से टकराई कार, दो युवकों की मौत

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज तड़के 3 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई।युवकों की पहचान संदीप राय (28 वर्ष) निवासी वेस्ट बंगाल और दीपक साहू (कोरबा निवासी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा दोनों नशे में थे, अनियंत्रित होकर कार खंभे से टकरा गई।

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक फोटोग्राफर थे और शंकर नगर में किराए के मकान में रहते थे। हादसे का कारण ओवरस्पीडिंग बताया जा रहा है। गाड़ी अनबैलेंस होकर बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

रायपुर से महाकुंभ जा रही बस की खड़े ट्रेलर से टक्कर, एक मृत

प्रयागराज महाकुंभ के लिए राजधानी से मंगलवार की रात करीब 11 बजे श्रद्धालुओं से भरी महेंद्र ट्रेवल्स की बस रवाना हुई। बुधवार को बस जैसे ही मध्य प्रदेश की सीमा से करीब 10 मीटर दाखिल हुई, सड़क किनारे खड़े ब्रेकडाउन ट्रेलर के पीछे जा घुसी।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की सीमा क्षेत्र वेंकटनगर थाना में हुए इस हादसे में आगे बैठे बस क्लीनर संतोष गुप्ता की मौत हो गई, जो सुपेला रमनभाटा भिलाई का निवासी था। वहीं 20 श्रद्धालुओं को भी घायल अवस्था में अनूपपुर के जिला अस्पताल में ले जाया गया है।घायलों में अधिकांश प्रदेश के सुकमा जिले और आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम के यात्री शामिल हैं। सूचना पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एडिशनल एसपी ओम चंदेल, पेंड्रारोड के एसडीएम अमित बैक, एसडीओपी श्याम सिदार सहित अनूपपुर मध्य प्रदेश के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में सहयोग किया।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा