DOUBLE MURDER;आपसी विवाद में बजरंग दल के नेता समेत दो युवकों की पत्थर मारकर निर्मम हत्या,2 नाबालिग सहित 6 बंदी

रायपुर, साल की आखिरी रात राजधानी रायपुर के चंगोराभांटा में दो युवकों की पत्थर से हमला कर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, मृतकों में बजरंग दल के नेता और एक अन्य युवक शामिल हैं. इस हत्याकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कुछ ही घंटे में मामले का खुलासा कर दिया.

जानकारी के अनुसार, घटना 30-31 दिसंबर की दरमियानी रात की है. डीडी नगर थाना क्षेत्र के काला पुतला चौक स्थित मैदान में कृष्णा यादव और सचिन बड़ोले बैठे थे. उसी दौरान पास में आग जलाकर बैठे मोहल्ले के 6 युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद उन्होंने पत्थरों से हमला कर कृष्णा यादव और सचिन बड़ोले को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना डीडी नगर में धारा 103(2), 3(5) बीएनएस का अपराध दर्ज किया गया.

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने मामले की जांच के लिए एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की विशेष टीम को जिम्मेदारी सौंपी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर. पोर्ते और क्राइम ब्रांच के एएसपी संदीप मित्तल के निर्देशन में टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की. लगातार छापेमारी और पूछताछ के बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा. पूछताछ में आरोपियों ने त्वरित विवाद के चलते पत्थरों से हमला कर हत्या करना स्वीकार किया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पत्थरों को भी जब्त कर लिया है.गिरफ्तार आरोपियों के नाम क्रमश; खाम सिंह साहू (47 वर्ष), निवासी शिव नगर, चंगोराभाठा. दुर्गेश साहू (23 वर्ष), निवासी शिव नगर, चंगोराभाठा. डालेंद्र साहू (18 वर्ष), निवासी साकेत बिहार कॉलोनी. एवन कुमार साहू (18 वर्ष), निवासी शिव नगर, चंगोराभाठा बताए गए है. इनके साथ ही दो नाबालिग भी शामिल हैं.

  • Related Posts

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा

    महासमुंद, नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन पास आ रही है. वहीं इसके पहले छत्तीसगढ के महासमुंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां बीबीएम (BBM) कमेटी से जुड़े…

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    रायपुर, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कल कलेक्टोरेट परिसर स्थित टाउनहॉल में शांति समिति की बैठक में सभी समाज के प्रमुख नागरिक शामिल हुए और उन्हें होली व अन्य…

    You Missed

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    ELECTION;दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग,अगले दो दिनों में होगा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान!