UGC NET,आज जारी होंगे राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, 21 अगस्त से होना है टेस्ट

 नई दिल्ली, NTA UGC NET जून 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण किए लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 21 अगस्त से आयोजित की जाने वाली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के जून 2024 सत्र में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र आज यानी सोमवार, 12 अगस्त को जारी किए जा सकते हैं। खबरों के मुताबिक एजेंसी द्वारा प्रवेश पत्र (UGC NET Admit Card 2024) अब से कुछ ही देर में जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवार आधिकारिक परीक्षा पोर्टल, ugcnet.nta.ac.in पर नजर बनाए रखें।

Download इन स्टेप में करें

ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने NTA द्वारा आयोजित की जाने वाली UGC NET जून 2024 के लिए आवेदन किया है, वे परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अपना प्रवेश पत्र (UGC NET 2024 Admit Card) डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। फिर उम्मीदवारों को होम पेज पर ही एक्टिव किए जाने वाले प्रवेश पत्र से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नए पेज पर अपना अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड और प्रिंट कर सकेंगे, जिसकी सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।

4 सितंबर तक होना है टेस्ट

उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए व्यक्तिगत विवरणों (जैसे – नाम, माता/पिता का नाम, जन्म-तिथि, फोटो, आदि) की जांच कर लेनी चाहिए। यदि इनमें कोई त्रुटि हो तो सुधार के लिए जल्द से जल्द NTA की हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल करके या ईमेल आइडी email ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल करके संपर्क करना चाहिए। बता दें कि एजेंसी ने जून 2024 सत्र का आयोजन 21 अगस्त से 4 सितंबर तक किए जाने की घोषणा की है। विषयवार परीक्षा तिथियों का कर्यक्रम (UGC NET June 2024 Schedule) भी NTA ने पहले ही जारी कर दिया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SCHOOL; अब छत्तीसगढ़ में बिना मान्यता नहीं चलेगी 9वीं से 12वीं की पढ़ाई, नए नियम जारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल शुरू करने और उनकी मान्यता लेने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 7 सितंबर 2026 को नई गाइडलाइन…

    CONTROVERSY;मंत्री के आदेश बेअसर? कामधेनु विश्वविद्यालय में जांच से पहले भर्ती की तैयारी, राज्यपाल तक पहुंची शिकायत

    0 राज्यपाल से शिकायत; फिर भी भर्ती विज्ञापन जारी दुर्ग, दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, अंजोरा में विभिन्न पदों पर जारी भर्ती प्रक्रिया अब गंभीर विवाद के घेरे में है।…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी