IGKV;कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के सोशल मीडिया के उपयोग पर पाबंदी का कोई प्रस्ताव नहीं

0 विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी सफाई- सोशल मीडिया के नैतिकतापूर्ण एवं कानून सम्मत उपयोग हेतु जागरूक किया जाएगा
रायपुर,
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह स्पश्ट किया है कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थियों की सोशल मीडिया के उपयोग पर पाबंदी लगाए जाने की कोई मंशा नही है। विश्वविद्यालय प्रशासन के संज्ञान में यह बात आई है कि कतिपय सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि इंदिरा गांधी कृशि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों की सोशल मीडिया में सक्रिय भागीदारी पर पाबंदी लगाई जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ऐसे असत्य एवं भ्रामक समाचारों का खंडन करता है।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा स्पश्ट किया गया है कि सूचना क्रांति के इस युग में सूचना के विभिन्न माध्यमों की काफी बहुत उपयोगिता है जिनसे सूचनाओं का आदान प्रदान बहुत तीव्र एवं त्वरित होता है। सोशल मीडिया भी इन्ही माध्यमों में से एक है जिसका उपयोग दिनों दिन बढ़ता जा रहा है और विद्यार्थी वर्ग भी इससे अछूता नही है। भारत के संविधान में नागरिकों के लिये उल्लेखित अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का विश्वविद्यालय प्रशासन पूरा सम्मान करता है और इसके साथ ही संविधान में नागरिकों हेतु वर्णित नैतिक कर्तव्यों के निर्वहन का भी पक्षधर है।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई है कि नवीन शिक्षा नीति 2020 के तहत नव प्रवेशित विद्यार्थियों हेतु आयोजित दीक्षारंभ 2025 कार्यक्रमों के दौरान विश्वविद्यालय के अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के नैतिकतापूर्ण एवं कानून सम्मत उपयोग हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया जायेगा। उन्हे भारत के संविधान में वर्णित अधिकारों एवं कर्तव्यों से अवगत कराते हुए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की जानकारी दी जाएगी तथा समस्त विद्यार्थियों को इसका पालन करने हेतु जागरूक किया जाएगा। दीक्षारंभ कार्यक्रमों के दौरान द्विपक्षीय चर्चा में विद्यार्थियों से भी इस संबंध में सुझाव आमंत्रित किये जायेंगे।

  • Related Posts

    STRIKE; वेतन विसंगति समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर KVK कर्मचारियों की बेमुद्दत हडताल 23 से

    0 विश्वविद्यालय बोला- हमारे पास देने को पैसे नहीं रायपुर, छत्तीसगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के अधिकारी-कर्मचारियों की वेतन विसंगति, सेवा-लाभ बहाली और पिछले 18 महीनों से लंबित देयकों को…

    IGKV;कृषि विज्ञान केन्दों के कर्मचारियों की समस्या निपटाने कृषि विश्वविद्यालय प्रयासरत, विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन प्रतिबंधित

    0 विश्वविद्यालय प्रशासन ने आई.सी.ए.आर. और राज्य शासन से वित्तीय सहायता का किया है अनुरोधरायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केन्द्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिकों, विषय वस्तु…

    You Missed

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    DM;तहसील दफ्तर में वकीलों के हंगामे के बाद कलेक्टर की हिदायत-अविवादित बंटवारे में न हो देरी

    DM;तहसील दफ्तर में वकीलों के हंगामे के बाद कलेक्टर  की हिदायत-अविवादित बंटवारे में न हो देरी

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo