IGKV; बीटेक.कृषि अभियांत्रिकी एवं बीटेक.फूड टेक्नोलॉजी की रिक्त सीटों के लिए द्वितीय काउंसलिंग 28 जुलाई से

रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अधीन बी.टेक. कृषि अभियांत्रिकी एवं बी.टेक. फूड टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों के लिए द्वितीय चरण की काउंसलिंग 28 से 30 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। PET-2025, JEE-Mains-2025 या 12वीं (गणित समूह) उत्तीर्ण योग्य अभ्यर्थी 16 से 23 जुलाई 2025 के बीच विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://igkv.ac.in पर उपलब्ध लिंक PET-JEE-Mains-12th आधारित बी.टेक. काउंसलिंग फॉर वेकेंट सीट्स” के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

केवल इस अवधि में पंजीकृत अभ्यर्थी ही पात्र माने जाएंगे। मेरिट सूची (PET-2025 / JEE-Mains-2025 / 12वीं गणित [छत्तीसगढ़ निवासी] / 12वीं गणित [अन्य राज्य]) 26 जुलाई 2025 को वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। छत्तीसगढ़ निवासियों को प्रवेश देने के बाद शेष रिक्त सीटें अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों से भरी जाएंगी। विस्तृत दिशा-निर्देश, ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन प्रक्रिया, काउंसलिंग प्रक्रिया, तिथिवार कार्यक्रम एवं PET-2025 नियमों के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

ये व्यावसायिक पाठ्यक्रम कृषि प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, अनुसंधान एवं सरकारी क्षेत्रों में उत्कृष्ट करियर अवसर प्रदान करते हैं। विद्यार्थी इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर आधुनिक कृषि में योगदान देने और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किए जाते हैं। 

  • Related Posts

    IGKV; सीएम साय बोले- युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें,युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद

    500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का किया अवलोकन* रायपुर, छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति प्रदेश के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। हमारा प्रयास है…

    FARMING; राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ को 182 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शामिल हुए। 28 और 29 सितंबर को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर